• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

प्यार को पाने के लिए मोबाइल टावर का लिया सहारा, जानिए रोचक कहानी

May 17, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

न्यूज डेस्क: यह बड़ी ख़बर है। प्यार मोहब्बत की कहानी है। तो जानिए इस खबर को।गिरिडीह और धनबाद के बीच सामने आई एक अनोखी प्रेम कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पहले गिरिडीह में शादीशुदा प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने और शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।फिर अगले ही दिन, उसी प्रेमी से मिलने की जिद में प्रेमिका भी धनबाद के गोमो में मोबाइल टावर पर चढ़ गई।दोनों की ख्वाहिश एक ही है, हर हाल में साथ रहना।

धनबाद का रहने वाला सुनील महतो, जो पहले से शादीशुदा है और गिरिडीह जिले के नवाडीह पंचायत के सहरिया गांव की 20 वर्षीय देवंती के बीच प्रेम संबंध काफी समय से चल रहा था। शनिवार को सुनील अपनी प्रेमिका देवंती से मिलने और उससे शादी करने की जिद में गिरिडीह के निमियाघाट स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लगभग सात घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले जाया गया।

अब आगे किस्सा बाकी है। क्योंकि यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। रविवार को प्रेमी से मिलने और उसे थाने से छुड़ाकर शादी करने की जिद में देवंती धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमो में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई।टावर पर चढ़ी युवती को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इसकी सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाना प्रभारी अंकित सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।घंटों तक समझाने-बुझाने के बाद भी युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।वह बार-बार यही कहती रही – “मुझे सुनील से मिलवा दीजिए, मैं उसी से शादी करूंगी.” आखिरकार पुलिस ने प्रेमी से मिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद देवंती टावर से नीचे उतरी।

थाना प्रभारी अंकित सिन्हा ने बताया कि युवती धनबाद निवासी सुनील महतो से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है। हालांकि सुनील पहले से विवाहित है। मामले में युवक के परिजनों को बुलाया गया है और बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में आग लगी, यात्रियों को रेस्क्यू किया गया
Uncategorized

दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में आग लगी, यात्रियों को रेस्क्यू किया गया

May 17, 2026
चोल कालीन धरोहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी गई, ज़रूर जानिए
Uncategorized

चोल कालीन धरोहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी गई, ज़रूर जानिए

May 17, 2026
उच्च रक्तचाप की समय पर पहचान और निदान जागरूकता से संभव
Uncategorized

उच्च रक्तचाप की समय पर पहचान और निदान जागरूकता से संभव

May 16, 2026
भारत ने चीनी के निर्यात पर क्यों रोक लगाई, जानिए
Uncategorized

भारत ने चीनी के निर्यात पर क्यों रोक लगाई, जानिए

May 14, 2026
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत के बारे में जानिए
Uncategorized

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत के बारे में जानिए

May 13, 2026
सोना और चांदी के मूल्य बड़े, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई
Uncategorized

सोना और चांदी के मूल्य बड़े, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई

May 13, 2026
Load More

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.