धनबाद: यह बड़ी ख़बर है। देश की कोयला राजधानी धनबाद के बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की मुनीडीह वाशरी में आज को स्लरी (कोयला की गीली कचरा) में फंसने से चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य मजदूर भी स्लरी के अंदर फंसे हुए हैं।![]()
जिले के मुनीडीह ओपी प्रभारी मनिता कुमारी ने बताया कि चार मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। शेष फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य तेजी से चल रहा है। स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और बीसीसीएल की टीम मौके पर मौजूद है।
यह हादसा उस समय हुआ जब पहाड़नुमा स्लेरी की ढेर अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई।स्लेरी लोड कार्य में जुटे मजदूर स्लेरी में दब गए. जबकि अन्य मजदूर जान बचाकर भाग खड़े हुए। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद मुनीडीह ओपी प्रभारी मनिता और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना बीसीसीएल के अधिकारियों को दी गई. जिसके बाद जेसीबी के जरिए रेस्क्यू कार्य शुरू किया।रेस्क्यू के तहत चार मजदूरों का शव स्लेरी के ढेर से बाहर निकाल लिया गया, जबकि स्लेरी के ढेर में अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
और जानिए हादसे के बारे में
प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों ने कहा कि पहाड़नुमा स्लेरी की ढेर से लोडिंग का कार्य वह करते हैं।आज स्लेरी लोडिंग के दौरान अचानक ढह गई और काम करने वाले सीधे मजदूरों के ऊपर गिरा, जिसमें चार मजदूर दब गए।हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। एक व्यक्ति जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रेम बाउरी, माणिक बाउरी, दीपक बाउरी और एक नारायण यादव ढेर में दब गए थे। सभी असंगठित मजदूर हैं।असंगठित मजदूरों के द्वारा ही स्लेरी लोडिंग का काम किया जाता है।
#BCCL #Accident




