न्यूज़ डेस्क :यह बड़ा महत्वपूर्ण समाचार है।देश का धरोहर आज उसके पास आ गया है।आनेमंगलम ताम्रपत्र (11वीं शताब्दी) अब फिर भारत के पास हैं। यह धरोहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीदरलैंड यात्रा के दौरान सौंपी गई।
इसमें तांबे की 30 किलो वजन वाली 24 पट्टिकाएं हैंः 21 बड़ी और 3 छोटी हैं
प्लेट्स को बांधने वाली कांस्य की अंगूठी पर राजेन्द्र चोल की राजमुद्रा अंकित है। इन्हें सम्राट राजेन्द्र चोल ने जारी किया था। इनमें उनके पिता राजराजा चोल का आदेश दर्ज है कि उन्होंने नागपट्टिनम के पास आनैमंगलम गांव को बौद्ध विहार के लिए समर्पित किया है।
पट्टिकाओं में संस्कृत और तमिल भाषा में भगवान विष्णु की स्तुति और चोल वंश की वंश परंपरा भी दर्ज है।
इसे डच ईस्ट इंडिया कंपनी भारत से ले गई थी और 1862 में इसे लीडेन विश्वविद्यालय (Leiden University) को सौंप दिया गया था।
#PMModi #Bjp #CholaDynasty #Neatherland






