• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home देश

अधिकांश एग्जिट पोल में वेस्ट बंगाल में भाजपा को बहुमत, असम में फिर भाजपा, जानिए

April 30, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

News Desk: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है। अब सबकी नज़र मतगणना पर टिकी है। इधर एग्जिट पोल भी आ गया है। अलग अलग एजेंसियों ने अपने अपने अनुमान लगाए हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का आयोजन हुआ है।

जानिए चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल में तृणमूल कांग्रेस को 130 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य दलों के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं।

इधर,पीपुल्स पल्स के सर्वे में टीएमसी को 117 से 187 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा को 95 से 110 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 1 से 4 सीटें मिलने की संभावना है।

मैट्रिज के एग्जिट पोल में टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा 146 से 161 सीटों के साथ बढ़त में दिखाई गई है। अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

पी-मार्क के सर्वे में तृणमूल कांग्रेस को 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 150 से 175 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में भी टीएमसी को 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 150 से 175 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं।

पोल डायरी के अनुमान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 99 से 127 सीटें, भाजपा को 142 से 171 सीटें, कांग्रेस को तीन से पांच, लेफ्ट गठबंधन को दो से तीन और अन्य के खाते में एक सीटें जाने का अनुमान है।

प्रजा पोल के सर्वे के अनुसार, टीएम को 85 से 110 सीटें, भाजपा को 178 से 208 सीटें और अन्य को 0 से पांच सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि ये सिर्फ एग्जिट पोल है, न कि आधिकारिक चुनाव परिणाम। इसलिए, मतगणना के दिन ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। यहां दो चरणों में- पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल, को चुनाव संपन्न हुए। यहां पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं, दूसरे चरण में 89.99 प्रतिशत वोटिंग हुई।

कुल मिलाकर अधिकतर एग्जिट पोल्स में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है, जबकि कुछ सर्वे टीएमसी को भी मजबूत स्थिति में दिखा रहे हैं। अब सभी की नजर मतगणना के दिन आने वाले वास्तविक नतीजों पर टिकी है।

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे में तस्वीर पूरी तरह बंटी हुई नजर आ रही है।

कुछ एग्जिट पोल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सत्ता में वापसी दिखा रहे हैं, तो कुछ सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पहली बार बंगाल में सरकार बनाते हुए बता रहे हैं। असम में भाजपा सरकार रिपीट करेगी।

#Exitpoll #Westbengal

Related Posts

हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर बड़ा हमला, जल्द गिरफ्तारी की हो
अपराध

हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर बड़ा हमला, जल्द गिरफ्तारी की हो

April 29, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों के DA बढ़ने का भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने किया स्वागत, जानिए क्या कहा
झारखंड

केंद्रीय कर्मचारियों के DA बढ़ने का भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने किया स्वागत, जानिए क्या कहा

April 18, 2026
BJP सांसद दीपक प्रकाश ने पीएम मोदी से मुलाकात कर आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर विकसित करने की मांग की, जानिए क्या कहा
झारखंड

BJP सांसद दीपक प्रकाश ने पीएम मोदी से मुलाकात कर आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर विकसित करने की मांग की, जानिए क्या कहा

April 18, 2026
महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष के द्वारा गिराया जाना निंदनीय, नारी शक्ति छोड़ेगी नहीं – प्रदीप वर्मा
झारखंड

महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष के द्वारा गिराया जाना निंदनीय, नारी शक्ति छोड़ेगी नहीं – प्रदीप वर्मा

April 17, 2026
देश में 33% महिला आरक्षण लागू। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की
देश

देश में 33% महिला आरक्षण लागू। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की

April 17, 2026
संसद में महिला आरक्षण विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलेंगे
देश

संसद में महिला आरक्षण विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलेंगे

April 16, 2026
Load More

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

चाईबासा में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, जानिए

हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर बड़ा हमला, जल्द गिरफ्तारी की हो

गुमला में 1 करोड़ से अधिक की ज्वैलरी की लूट, बगल में था थाना

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.