न्यूज डेस्क: चुनाव बाद हिंसा से पश्चिम बंगाल में बवाल मचा हुआ है। जैसा कि हम जानते हैं कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बीजेपी के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है ।इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है।यह घटना ऐसे समय पर हुई है, बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम हाल में ही आए हैं और राज्य के अलग-अलग स्थानों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार चन्द्रनाथ अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे, इसी दौरान सफेद रंग की कार ने उनका पीछा किया और गाड़ी को रोक दिया।इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने चन्द्रनाथ की गाड़ी को घेरते हुए कई राउंड फायरिंग की. इस हमले में चन्द्रनाथ के सीने की बाई तरफ दिल पर दो गोलियां लगी।वहीं, उनके एक सहयोगी बुद्धदेव को गोली लगी, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
चंद्र नाथ रथ को हमलावरों ने सीने में मारी गोली
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने चंद्रनाथ को निशाना बनाते हुए उनके सीने और सिर में गोली मारी. चिकित्सों की जानकारी के अनुसार, उनके सीने पर बाईं ओर दो गोलियां लगी हैं।सीपीआर देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका है।वहीं, उनके सहयोगी को छाती में दाईं ओर एक पेट में और एक गोली हाथ में लगी है। प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद घायल का उपचार किया गया और फिर उपचार के लिए कोलकाता रेफर किया गया है।
कैसे घटना को दिया गया अंजाम
बताया जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ देर रात साढ़े नौ बजे के बाद निजाम पैलेस में थे।माना जा रहा है कि राजनीतिक कामधाम के चलते यहां पर वह मौजूद थे और यहां से निकलने के बाद बदमाशों ने मध्यमग्राम में उनकी कार को निशाना बनाया।
चन्द्रनाथ अपने सहयोगियों के साथ काली कार में मौजूद थे, इसी दौरान पहले उनकी कार को दूसरी गाड़ी और कई बाइकों से घेरा गया।सफेद गाड़ी से उनकी कार को रोकने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाईं।घटना के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। सभी हमलावरों ने हेलमेट पहना था।घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार अस्पताल पहुंच गए हैं।
सुधेंदु के पीए चन्द्रनाथ के बारे में जानिए
जानकारी के अनुसार, चन्द्रनाथ रथ बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का पर्सनल काम देखते थे।बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह काम बॉर्डर के पार के लोगों की है। मध्यमग्राम घटनास्थल पर बड़ी संख्या में RAF और केंद्रीय बल पहुंचे हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।बता दें कि चन्द्रनाथ रथ पूर्वी मिदनापुर के चांदीपुर निवासी थे और सुवेंदु अधिकारी के सभी कामों की देखरेख करते थे। चन्द्रनाथ रथ चांदीपुर के ईश्वरपुर क्षेत्र के कुलुप गांव में रहते थे। चंद्रनाथ रथ काफी सक्रिय रहते थे।24 नॉर्थ उत्तर परगना में उनका अच्छा होल्ड था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर वाली कार को ज़ब्त किया है। अपराधियों के बारे में जानकारी मिली है।
#SuvenduAdhikari #ChandranathRath #TMC #BJP












