• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

April 30, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांचीःयह महत्वपूर्ण समाचार है। शिक्षा जगत से जुड़ा यह समाचार है। ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षा 2026 के नतीजों ने इस बार झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। प्रदेश के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा 30 अप्रैल को जारी किए गए परिणामों में राज्य के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया रिकॉर्ड कायम किया है। खासकर कोल्हान क्षेत्र जमशेदपुर और चाईबासा ने इस बार अपनी प्रतिभा का लोहा पूरे देश में मनवाया है।

इस परीक्षा की सबसे बड़ी उपलब्धि जमशेदपुर की शांभवी तिवारी के नाम रही है। उन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी ने विज्ञान वर्ग के कठिन विषयों में शत-प्रतिशत अंक लाकर यह साबित कर दिया कि समर्पण और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार और स्कूल को गौरवान्वित किया, बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।

कोल्हान के छात्रों का दमदार प्रदर्शन

राज्य स्तर पर भी कोल्हान के छात्रों का दबदबा साफ नजर आया। ICSE 10वीं में संयुक्त रूप से टॉप करने वालों में चाईबासा के चितेश सरकार और जमशेदपुर के वेदांग वत्सल, अहान राय और प्रज्ञा सिंह शामिल हैं, जिन्होंने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।इसके अलावा धनबाद की अंशिका मोदी और कोशिकी दत्ता ने भी 99 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

शांभवी का लक्ष्य—डॉक्टर बनकर समाज सेवा

अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर शांभवी तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनकी मां केमिस्ट्री की शिक्षिका हैं, जबकि पिता आकाशवाणी से जुड़े हैं। शांभवी फिलहाल मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही हैं और भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।

जहां कोल्हान ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई, वहीं राजधानी रांची के स्कूलों ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी गुणवत्ता साबित की। रांची के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल के छात्राओं ने 10वीं और 12वीं दोनों में बेहतरीन अंक हासिल किए। 10वीं में प्रभलीन कौर ने 98.8 प्रतिशत अंक के साथ बढ़त बनाई, जबकि कृत्वी किरण, यामिनी सिंह और रावी सिंह ने भी 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए. 12वीं में शामिया खान, एलिजा रहमान और सौम्या ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

ICSE रिजल्ट पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जताई खुशी

रांची के मेटास एड्वेंटिस्ट स्कूल का बेस्ट परिणाम 97 प्रतिशत रहा, जो उसकी मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था को दर्शाता है। वहीं रांची के ही संत थॉमस स्कूल की अंशिका गुप्ता ने 99 प्रतिशत अंक के साथ रांची सिटी टॉपर का खिताब अपने नाम किया। बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल की इकरा फातिमा ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप सूची में जगह बनाई। संत जेवियर स्कूल के विद्यार्थियों ने भी टॉप-10 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट की सुविधा

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला. हालांकि छात्रों के लिए ऑनलाइन माध्यमों से परिणाम देखना आसान रहा। कई स्कूलों ने भी अपने स्तर पर छात्रों को परिणाम उपलब्ध कराए।
के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि झारखंड के छात्र किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हैं। कोल्हान से लेकर रांची तक प्रतिभा की यह चमक यह संकेत देती है कि राज्य में शिक्षा का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है।आने वाले समय में झारखंड के छात्र राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान मजबूत करेंगे।

Related Posts

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला
झारखंड

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

May 4, 2026
अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें
झारखंड

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

May 3, 2026
धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त
झारखंड

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

May 2, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

May 1, 2026
चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई
झारखंड

चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई

May 1, 2026
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय
झारखंड

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

April 30, 2026
Load More

Recent News

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

by postnext

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.