न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी की है। इससे लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यह DA दो प्रतिशत बढ़ाई गई है। पेंशनधारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसका लाभ पेंशनधारियों को भी मिलेगा। देश में 68 लाख से अधिक पेंशनधारी हैं।
झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) एवं पेंशनधारियों के महंगाई राहत (DR) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच यह फैसला लाखों कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे उनकी आय में सीधी वृद्धि होगी और दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि उनकी क्रय शक्ति को भी सुदृढ़ करेगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह कदम केंद्र सरकार की अपने कर्मयोगियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जो आमजन एवं कर्मचारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
#DA #PradipVarma #BJP














