• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

विदेश से लौटते ही PM नरेंद्र मोदी ने की लंबी बैठक, दिया कड़ा निर्देश

May 22, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

न्यूज डेस्क: विदेश यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ लंबी बैठक की।इस बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को साफ संदेश दिया कि सरकार के सभी लंबित काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएं और कामकाज में तेजी लाई जाए।

बैठक शाम 5 बजे शुरू हुई और देर रात तक चली। इसमें सभी प्रमुख मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की गई। पीएम मोदी ने अलग-अलग विभागों की प्रगति रिपोर्ट ली और जिन क्षेत्रों में देरी हो रही है, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए।सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का फायदा समय पर जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और हर मंत्री को अपने विभाग के कामों की नियमित निगरानी करनी होगी।

9 व‍िभागों का प्रजेंटेशन

सूत्रों के मुताबिक, मंत्री परिषद की बैठक में 9 विभागों ने प्रेजेंटेशन द‍िया।प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों में रिफार्म पर जोर द‍िया।कृषि, फॉरेस्ट, लेबर, रोड ट्रांसपोर्ट, कॉरपोरेट, विदेश, कॉमर्स, पावर शामिल थे; पीएम मोदी ने कहा क‍ि फाइल जल्दी से चले, फालतू में चक्कर नहीं काटे।कम समय में ज्यादा काम होना चाह‍िए. हर चीज में सरलता लाएं।रिफार्म पर जोर दिया गया. उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि 2047 विकसित भारत नारा नहीं हमारा कमिटमेंट है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जनहित को सर्वोपरि रखकर काम करने का न‍िर्देश द‍िया।पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा क‍ि अब समय आगे देखने का है, पीछे मुड़कर यह देखने का नहीं है कि अतीत में क्या काम किए गए हैं।हमारी सरकार 2014 से सत्ता में है, लेकिन अब 2026 है, इसलिए हमें यह देखना होगा कि भविष्य में हम क्या कर सकते हैं. अनावश्यक विवादों में न उलझें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।

इस मीटिंग का खास महत्व रहा है:-

यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता बढ़ रही है।पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं।इसका सीधा असर भारत पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि देश अपनी करीब 85% तेल जरूरत आयात से पूरी करता है।तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से देश में महंगाई बढ़ने का खतरा भी बताया जा रहा है. इससे पेट्रोल-डीजल के दाम, ट्रांसपोर्ट खर्च और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

#PMModi

Related Posts

पुलवामा आतंकी घटना का मास्टरमाइंड बुरहान हमज़ा मारा गया
Uncategorized

पुलवामा आतंकी घटना का मास्टरमाइंड बुरहान हमज़ा मारा गया

May 21, 2026
Kaveri रेस्टोरेंट के मालिक लव भाटिया की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस कर रही जांच
Uncategorized

Kaveri रेस्टोरेंट के मालिक लव भाटिया की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस कर रही जांच

May 21, 2026
सरला बिरला विश्वविद्यालय प्लेसमेंट के मामले में छा गया, बड़ी कंपनियां यहां के स्टूडेंट्स पर रिझे
Uncategorized

सरला बिरला विश्वविद्यालय प्लेसमेंट के मामले में छा गया, बड़ी कंपनियां यहां के स्टूडेंट्स पर रिझे

May 20, 2026
प्यार को पाने के लिए मोबाइल टावर का लिया सहारा, जानिए रोचक कहानी
Uncategorized

प्यार को पाने के लिए मोबाइल टावर का लिया सहारा, जानिए रोचक कहानी

May 17, 2026
दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में आग लगी, यात्रियों को रेस्क्यू किया गया
Uncategorized

दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में आग लगी, यात्रियों को रेस्क्यू किया गया

May 17, 2026
चोल कालीन धरोहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी गई, ज़रूर जानिए
Uncategorized

चोल कालीन धरोहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी गई, ज़रूर जानिए

May 17, 2026
Load More

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.