न्यूज डेस्क : झारखंड राजधानी रांची में ईडी और रांची आमने सामने है। संतोष कुमार द्वारा दर्ज FIR पर पुलिस अब मारपीट जैसे मामलों पर भी पूरी गंभीरता से काम कर रही है। ईडी ऑफिस में हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए रांची पुलिस की एक टीम गुरुवार सुबह ED ऑफिस पहुंची है. यह पूरा मामला रांची के एयरपोर्ट थाना में दर्ज ईडी के अफसरों से जुड़ा हुआ है.
![]()
पुलिस कर रही जांच
रांची एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के अधिकारियों पूछताछ के नाम पर मारपीट करने के आरोप में हुई एफआईआर के बाद पूरे मामले की जांच में रांची पुलिस रेस हो चुकी है।एयरपोर्ट थाना पुलिस गुरुवार को ईडी दफ्तर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।ईडी दफ्तर में एक दर्जन से ज्यादा रांची पुलिस के अफसर और जवान जांच कर रहे हैं।
![]()
रांची सदर डीएसपी समेत कई इंस्पेक्टर और एयरपोर्ट थाना प्रभारी ईडी ऑफिस के अंदर मौजूद हैं।मिली जानकारी के अनुसार, ईडी दफ्तर की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।बता दें कि गुरुवार सुबह सदर डीएसपी, एयरपोर्ट थाना प्रभारी और एक इंस्पेक्टर की अगुवाई में स्पेशल टीम ईडी कार्यालय पहुंची है।टीम ने कार्यालय के अंदर जाकर सीसीटीवी फुटेज जब्त किए और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की. पुलिस दस्तावेजों, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है।
रांची के अपर चुटिया निवासी संतोष कुमार ने एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें ईडी के दो अफसरों पर 12 जनवरी को ईडी कार्यालय में मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर रांची एयरपोर्ट थाने में कांड संख्या 05/2026 धारा 115(2)/117(2)/127(2)/109(2)/351(2)/352/238/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.
क्या है पूरा मामला
आवेदन में बताया गया है कि संतोष कुमार (47 वर्ष), पिता स्वर्गीय मिथिलेश प्रसाद, जग्गी कम्पाउंड, नियर साईं मंदिर कॉलोनी, अपर चुटिया, रांची के निवासी हैं। उनके अनुसार, 12 जनवरी को दोपहर 10 बजे ईडी कार्यालय में हाजिर होने का फोन आया था. वे सुबह 9.45 बजे पहुंचे. दोपहर 1:35 बजे ईडी अफसर ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया. जहां एक अन्य अफसर पहले से मौजूद थे।
पूछताछ के दौरान आरोप कबूलने का दबाव डाला गया. मना करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और गालियां भी दी। इतना ही नहीं डंडे से पीटा भी गया। मारपीट से संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद दोपहर 2 बजे दोनों अधिकारियों ने उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी में ले गए।
जहां डॉक्टर को धमकी दी कि चोट लगने की बात न बताएं, वरना पत्नी और बच्चों को जेल भेज देंगे। आरोप है कि अधिकारियों ने उसे शाम 4 बजे तक अस्पताल में रखा, लेकिन उसके परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद, वे उसे ED ऑफिस ले गए और सबूत मिटाने के लिए उसकी खून से सनी टी-शर्ट बदलवा दी। यह संतोष कुमार पेयजल स्वच्छता का कर्मचारी है। इस पर आरोप है कि एक कंपनी के नाम पर विभागीय अधिकारी के साथ कथित रूप फर्जी तरीके से भुगतान कर दिया।












