पीलीभीत- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बड़ी खबर आई है.यहां पर पंजाब के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है.जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र में गुरविंदर सिंह, रवि और जसप्रीत नमक आतंकवादी छिपे हुए थे. ये सभी खालिस्तान कमांडो फोर्स के आतंकवादी बताएं जाते हैं.पंजाब पुलिस इन्हें ढूंढ रही थी.इनके ऊपर पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने का आरोप था.
गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की पुलिस से संपर्क किया और बताया कि पूरनपुर में ये तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं.इन्हें देख कर पहले तो सरेंडर करने को कहा गया.जब इन्होंने सरेंडर किया तब
इन्हें मार गिराया गया.
इनके पास से दो एक-47 राइफल और दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुआ है.उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के बेहतर समन्वय से इन तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है.












