• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार,6 नए चेहरे शामिल

May 10, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊ : यह महत्वपूर्ण समाचार है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जन भवन में रविवार को योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। इस दौरान कुल आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें दो राज्य मंत्रियों के कद में भी इज़ाफ़ा किया गया जबकि दो मंत्रियों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ दिलायी गयी।

योगी मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने के साथ-साथ 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई अहम चेहरों को जगह दी गई है।

भूपेंद्र चौधरी को मिली मिली योगी मंत्रिमंडल में जगह भूपेंद्र सिंह चौधरी भी योगी मंत्रिमंडल में जगह पाने में कामयाब रहे हैं । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जाट नेताओं में शामिल भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वह लंबे समय तक संघ और भाजपा संगठन में सक्रिय रहे। चौधरी वर्ष 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य बने। 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें पंचायती राज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया और 2019 में कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज की जिम्मेदारी मिली।

मनोज कुमार पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली है । वह 2012-17 में समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। पांडेय 2022 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए और विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक भी रहे। मनोज पांडेय अवध और पूर्वांचल क्षेत्र में भाजपा के लिए बड़े ब्राह्मण चेहरे के तौर पर देखे जा रहे हैं।

हंसराज विश्वकर्मा ने भी ली मंत्री पद की शपथ कैलाश सिंह राजपूत को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने 1996 में पहली बार भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। बाद में 2007 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते। 2017 में वह फिर भाजपा में लौटे और लगातार दो बार विधानसभा पहुंचे। हंसराज विश्वकर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है । भाजपा के एमएलसी और पिछड़ा वर्ग की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले हंसराज विश्वकर्मा पिछले 34 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं। उन्होंने 1989 में बूथ स्तर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। वाराणसी में 2019 लोकसभा और 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

 अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र दिलेर भाजपा के प्रमुख दलित युवा नेताओं में गिने जाते हैं। वह पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर के पुत्र हैं। उनके परिवार का लंबे समय से सक्रिय राजनीतिक प्रभाव रहा है। कृष्णा पासवान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली। फतेहपुर जिले की खागा विधानसभा सीट से विधायक कृष्णा पासवान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। वह चार बार विधायक और दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं तथा भाजपा का प्रमुख दलित महिला चेहरा मानी जाती हैं।

सोमेंद्र तोमर का बढ़ा कद सोमेंद्र तोमर मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक और ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री हैं, उनका कद सरकार में बढ़ाया गया है। अजीत पाल सिंह कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट से विधायक हैं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं, उनके पद और जिम्मेदारियों में भी विस्तार किया गया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए भाजपा ने पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दलित, ओबीसी और ब्राह्मण समीकरणों को साधने की कोशिश की है। हालांकि ये समय ही बताएगा कि क्या भाजपा को इसका फायदा 2027 के चुनाव में मिलता है या नहीं।

#Yogisarkar

Related Posts

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।
Uncategorized

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।

June 30, 2026
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Uncategorized

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

June 30, 2026
आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु
Uncategorized

आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु

June 29, 2026
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Uncategorized

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

June 29, 2026
रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा
Uncategorized

रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा

June 27, 2026
रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Uncategorized

रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

June 26, 2026
Load More

Recent News

झारखंड में BLO मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैले का कर रहे उपयोग, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

झारखंड में BLO मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैले का कर रहे उपयोग, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

by postnext
July 2, 2026

देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, प्रति सिलेंडर 183.50 रुपए की कमी।

देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, प्रति सिलेंडर 183.50 रुपए की कमी।

by postnext
July 1, 2026

झारखंड में SIR की प्रक्रिया शुरू। कागज़ात लेकर रहें तैयार। आपके घर आएंगे BLO

झारखंड में SIR की प्रक्रिया शुरू। कागज़ात लेकर रहें तैयार। आपके घर आएंगे BLO

by postnext
June 30, 2026

रांची नगर निगम के लिए केंद्र से सहयोग मांगा गया, झारखंड सरकार से क्या है शिकायत ?

by postnext
June 30, 2026

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

by postnext
May 4, 2026

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

by postnext
May 3, 2026

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

by postnext
May 2, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.