न्यूज डेस्क: यह महत्वपूर्ण समाचार है। रामगढ़ जिला में गुरुवार की रात बड़ा हादसा हो गया है। थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास कोयला लदे एक ट्रक ने एक सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे रांची रेफर कर दिया गया है।![]()
जानकारी के अनुसार इस हादसे में मारे गये लोग बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं।नाराज ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लोगों को शांत कराने में जुटे हैं।ये हादसा बुध बाजार लारी-बरलौंग के समीप रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर हुआ है।इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार बलसगरा के दो लोग और मारगामरचा गांव के ताशा-बैंड पार्टी के सदस्य एक सवारी वाहन से मारगामरचा आए थे।कार्यक्रम के लिए बैंड-ताशा पार्टी के अन्य सदस्यों को लेकर वापस बलसगारा लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के क्रम में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, रजरप्पा थाना पुलिस और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे रांची रेफर कर दिया गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है।
ताशा पार्टी से जुड़े पिंटू ने बताया कि दो लोग बलसगरा से सवारी गाड़ी में आए थे मरांग मर्चा से 6 लोगों को लेकर वापस बलसगरा जा रहे थे।इसी दौरान यह घटना घटी है जिसमें 6 लोग मरांगमर्चा के बताए जा रहे हैं जबकि दो लोग बलसगरा हुआ के बताए जा रहे हैं हालांकि अभी शिनाख्त होना बाकी है।
#Accident #Ramgarh












