• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

SBU में अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान का हुआ आयोजन

January 8, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

न्यूज डेस्क : प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के सहयोग से संस्थान नवाचार परिषद (IIC) द्वारा “डिलीवरी साइकिल की व्यापकता, एआई/एमएल कैस्केड एवं आईटी क्षेत्र में नवाचार” विषय पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र एवं न्यूयॉर्क स्थित एमफैसिस कंपनी के आईटी लीडर आदित्य झा ने विद्यार्थियों को समस्या समाधान क्षमता, अनुकूलनशीलता और सतत सीखने की प्रवृत्ति का विकास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने आधुनिक आईटी डिलीवरी साइकिल, विभिन्न उद्योगों में एआई/एमएल के प्रभाव तथा वैश्विक आईटी क्षेत्र में उभरते नवाचार रुझानों पर उपस्थित श्रोताओं को जानकारी दी।

कार्यक्रम के आरंभ में आईआईसी के अध्यक्ष एवं वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. संदीप कुमार ने एआई/एमएल नवाचारों और आईटी डिलीवरी तंत्र की समझ को तकनीकी छात्रों के अलावा वाणिज्य एवं प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी करार दिया। एसबीयू के  महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में डिजिटल अर्थव्यवस्था के इस युग में विद्यार्थियों के लिए उद्योग के अनुभव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आईआईसी जैसे मंच खास तौर पर अकादमिक शिक्षा और वास्तविक व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच की दूरी को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एसबीयू के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने मुख्य वक्ता  आदित्य झा से संयुक्त शोध कार्य, विद्यार्थियों के नवाचार विचारों को उत्पाद अथवा सेवा के रूप में विकसित करने तथा अमेरिकी वेंचर कैपिटल सहयोग से उन्हें आगे बढ़ाने पर आग्रह किया। उन्होंने ब्लॉकचेन जैसे उभरते क्षेत्रों में संभावनाओं की भी चर्चा की।

कार्यक्रम में डॉ. अतुल कर्ण (डीन, प्रबंधन संकाय), डॉ. बी. सामंता (डीएसडब्ल्यू), डॉ. कुणाल सिन्हा (वाणिज्य संकायाध्यक्ष),  अनिमेष सरकार (संयोजक, आईआईसी), डॉ. अंजलि श्रीवास्तव (नवाचार समन्वयक, आईआईसी), डॉ. मुकेश सिंह (इंटर्नशिप समन्वयक, आईआईसी) सहित विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं आईआईसी, कंप्यूटर साइंस, प्रबंधन एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नेहा कुमारी, सह-संयोजक, आईआईसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आईआईसी के उपाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान के आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Related Posts

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला
झारखंड

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

May 4, 2026
अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें
झारखंड

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

May 3, 2026
धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त
झारखंड

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

May 2, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

May 1, 2026
चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई
झारखंड

चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई

May 1, 2026
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय
झारखंड

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

April 30, 2026
Load More

Recent News

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

by postnext

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

by postnext
April 30, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.