• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

कैंसर की समस्या के समाधान के लिए जागरुकता बेहद जरूरी

June 13, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : झारखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम  का आयोजन किया गया।’कैंसर के विषय में जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी के दस में से आठ मरीजों को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। जागरूकता नहीं होने की स्थिति में महज 10 में से तीन मरीजों को ठीक करना ही मुमकिन होता है।’ यह बातें आज कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा ने कही। वे आज सरला बिरला विश्वविद्यालय में सरला बिरला मेमोरियल व्याख्यान के तहत ‘करेंट ट्रेंड्स इन ऑंकोलॉजी ए कंप्रिहेंसिव ओवरव्यू’ विषय के तहत अपनी बातें रख रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के फैकेल्टी आफ अप्लाइड साइंसेज एंड फैकल्टी ऑफ़ नर्सिंग पब्लिक हेल्थ एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी ने आईक्यूएसी और इंस्टीट्यूशंस इन्नोवेशन काउंसिल के सहयोग से किया था।

डॉ. शर्मा ने गरीबी एवं जागरूकता की कमी को कैंसर के इलाज में बाधक बताया। साथ ही समाज में सामाजिक मान्यताओं एवं वर्जनाओं की भी चर्चा की, जिसके चलते मरीज एवं उनके परिजन इस विषय में बातें करने से कतराते हैं। उन्होंने एक कैंसर के मरीज को सोशल सपोर्ट की आवश्यकता को भी इंगित किया। कैंसर के मुख्य कारकों में उन्होंने धूम्रपान, मोटापा, शारीरिक सक्रियता की कमी इत्यादि जैसे कारण गिनाए।

उन्होंने इस बीमारी से बचाव के लिए रोजाना 45 मिनट टहलने की सलाह दी। इलाज के क्रम में मानसिक दृढ़ता, परिवार का सपोर्ट और आर्थिक आवश्यकता पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की। कीमोथेरेपी के अलावा इम्यून थेरेपी तथा सर्जरी से इलाज के बारे में भी उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को जानकारी दी।

इस अवसर पर एसबीयू के कुलपति प्रो सी जगनाथन ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए डॉ. सतीश शर्मा का परिचय दिया और कैंसर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त किया। विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने कैंसर की बीमारी के संबंध में बताते हुए राय व्यक्त की कि प्रारंभिक दशकों में समाज में कैंसर से जुड़ी जो समस्याएं थीं, वे वास्तव में बहुत कठिन थीं।

हालांकि आज के दौर में चिकित्सा सुविधाओं और उपचार में सुधार के चलते इस दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कुछ केस स्टडीज पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह से समाज में कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए इस विषय पर चर्चा करना और लोगों को जागरूक करना अत्यावश्यक हो जाता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। स्वागत भाषण डॉ. नित्या गर्ग और धन्यवाद प्रस्ताव आशुतोष द्विवेदी ने दिया।

एसबीयू में कैंसर से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन पर विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Posts

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला
झारखंड

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

May 4, 2026
अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें
झारखंड

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

May 3, 2026
धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त
झारखंड

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

May 2, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

May 1, 2026
चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई
झारखंड

चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई

May 1, 2026
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय
झारखंड

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

April 30, 2026
Load More

Recent News

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

by postnext

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

by postnext
April 30, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.