• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

झारखंड शिक्षा विभाग में 75 करोड़ का “आधार स्कैम”: भाजपा 

November 20, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झारखंड शिक्षा विभाग में 75 करोड़ का “आधार स्कैम”: भाजपा

झारखंड भाजपा ने एक प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार के शिक्षा विभाग पर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

रांची: यह महत्वपूर्ण और चौकाने वाली ख़बर है।अजय साह ने कहा कि झारखंड में चौतरफा लूट खसोट मचा हुआ है।यह सरकार स्कूली बच्चों को भी लूट रही है।

प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि पिछले दो वर्षों में शिक्षा विभाग और MKS एंटरप्राइज़ के गठजोड़ के चलते आधार कार्ड निर्माण से जुड़ा लगभग 75 करोड़ रुपये का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

अजय साह ने बताया कि मार्च 2023 में स्कूली बच्चों के नए आधार एनरोलमेंट और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए JEPC—जो शिक्षा विभाग के अधीन कार्य करता है—द्वारा एजेंसी चयन हेतु टेंडर जारी किया गया, जिसमें MKS एंटरप्राइज़ को नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि टेंडर की मूल प्रति, एजेंसी को जारी वर्क ऑर्डर, JEPC निदेशक के तीन आधिकारिक पत्र, और RTI से प्राप्त सूचनाएँ स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि छात्रों से आधार एनरोलमेंट या बायोमेट्रिक अपडेट के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जानी थी। प्रति छात्र 50 रुपये का भुगतान भारत सरकार द्वारा JEPC को किया जाना था, जिसे आगे एजेंसी को दिया जाना था।

लेकिन इसके विपरीत, अजय साह ने डिजिटल लेन-देन के दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि JEPC के संरक्षण में MKS एंटरप्राइज़ ने पिछले दो वर्षों में स्कूलों में व्यापक अवैध वसूली की। उन्होंने बताया कि 250 ब्लॉक रिसोर्स सेंटर्स में प्रतिदिन औसतन 2,000 रुपये की उगाही होती रही, और इसी आधार पर करीब 36 करोड़ रुपये छात्रों से गैरकानूनी रूप से वसूले गए। इतना ही नहीं, आधार एनरोलमेंट के नाम पर केंद्र सरकार से भी लगभग इतनी ही राशि ली गई। इसके अलावा एजेंसी ने राज्यभर के लगभग 500 “आधार सुपरवाइज़र” से ‘सिक्योरिटी मनी’ के नाम पर करीब 2.5 करोड़ रुपये की और वसूली की। इन सभी आंकड़ों को जोड़ने पर घोटाले की कुल राशि लगभग 75 करोड़ रुपये तक पहुँचती है।

अजय ने आगे आरोप लगाया कि JEPC और एजेंसी की मिलीभगत सिर्फ अवैध वसूली तक सीमित नहीं रही, बल्कि आधार सुपरवाइजर्स का खुला शोषण भी हुआ। नौकरी देने के नाम पर पहले 50–50 हजार रुपये वसूले गए, और जब सुपरवाइजर्स ने अपनी बकाया सैलरी की मांग की तो उन पर उल्टा लाखों रुपये का जुर्माना थोपकर उन्हें धमकाया गया। उन्होंने कहा कि MKS एंटरप्राइज़ बिहार और बंगाल में भी फर्जी आधार कार्ड बनाने की गतिविधियों में शामिल है और इसकी गहन जांच आवश्यक है। इसके अलावा यह मामला करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से भी जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच अपरिहार्य है।

भाजपा ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच, JEPC की भूमिका की स्वतंत्र जाँच और MKS एंटरप्राइज़ को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।

प्रेसवार्ता में युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार उपस्थित थे।

Related Posts

करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बयान, इस्तीफा नहीं दूंगी
Uncategorized

करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बयान, इस्तीफा नहीं दूंगी

May 5, 2026
MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला
झारखंड

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

May 4, 2026
अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें
झारखंड

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

May 3, 2026
धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त
झारखंड

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

May 2, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

May 1, 2026
चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई
झारखंड

चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई

May 1, 2026
Load More

Recent News

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

by postnext

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

by postnext
April 30, 2026

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

by postnext
April 30, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.