*पूर्वी क्षेत्र के स्मार्ट शहरों में शानदार प्रदर्शन के साथ रांची अव्वल*
इंदौर – इंडिया स्मार्ट सिटी कान्टेस्ट अवार्ड में स्मार्ट सिटी रांची ने अपना परचम लहराया है.राज्य सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों को लागू करने में बेस्ट परफॉर्मर के रूप में खुद को स्थापित करने वाली स्मार्ट सिटी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है.यह अवार्ड मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन केंद्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिया गया. राज्य सरकार की ओर से नगर विकास सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे, रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार इस सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों से प्राप्त किया है.मंच पर मौजूद भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी , केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर और आवासन एवं शहरी कार्य सचिव मनोज जोशी ने झारखंड सरकार और रांची स्मार्ट सिटी को इस सम्मान के लिए बधाई दी.
इस अवार्ड के निर्णय से पहले देश के सभी 100 शहरों से उनके शहरों में हो रहे अलग-अलग क्षेत्र में विशेष प्रयास की जानकारी शहरों की ओर से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से प्रस्ताव भेजी जाती है उसके बाद मंत्रालय की टीम हर शहर में जाकर उसका सत्यापन भी करती है.रांची की ओर से इस बार सिटी सिक्योरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर प्रस्ताव भेजा था.(DESK)













