• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

महिला आरक्षण विधेयक से आधी आबादी को क्या मिलेगी पूरी आजादी ? एक विश्लेषण

September 20, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची – लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण बिल, 2023 पेश किया गया.इस बिल का उद्देश्य है लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में कुल सीटों में से एक तिहाई को महिलाओं के लिए आरक्षित करना है, दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने संसद के नए भवन में पहला विधेयक महिला आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक पेश किया है.इस बिल को लेकर विपक्ष इसकी सराहना तो कर रहा है, लेकिन कई ‘शर्तों’ के साथ, दरअसल, विपक्ष नारी शक्ति वंदन विधेयक पर दो-तीन शर्तों को लेकर मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहा है. बता दें कि दिल्ली के सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार महिलाओं को आरक्षण नहीं उन्हें धोखा देने के लिए यह बिल लाई है.वहीं,कांग्रेस पार्टी ने लगे हाथ कह दिया कि ये तो उनके ही प्रयासों का नतीजा है.बता दें कि पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से महिला आरक्षण को लागू करने की मांग करती रही है.

*संसद में कुल महिला सांसद*

संसद में महिलाओं की भागीदारी ठीक ठाक है,मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वक्त संसद में कुल 14.52% महिला सांसद है.
इस समय देश की संसद के दोनों सदनों, यानी लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 15.2 फ़ीसदी और लगभग 13 फ़ीसदी है. लोकसभा में इस समय कुल 539 सदस्य हैं, जिनमें से 82 महिला सांसद हैं, और राज्यसभा में कुल सदस्य संख्या 239 हैं, जिनमें से 31 महिला सांसद हैं.इनमें से कुछ नामित हैं यानी कुल मिलाकर 778 सांसदों में से 113 महिलाएं हैं, जो 14.52 फ़ीसदी होता है.

*BJP से सबसे ज्यादा महिला सांसद*

लोकसभा में महिलाओं को सबसे ज़्यादा प्रतिनिधित्व स्वाभाविक रूप से सत्तारूढ़ दल की बदौलत ही मिल रहा है, क्योंकि देख जाए तो वर्तमान लोकसभा में सबसे ज़्यादा 42 महिला सांसद BJP की ही हैं,मतलब ये कहा जा सकता है कि लोकसभा की कुल महिला सांसदों में आधा से ज़्यादा BJP से हैं. इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस की 9 महिला सांसद हैं. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की 7 महिला सांसद लोकसभा में मौजूद हैं. इन बड़ी पार्टियों के अलावा, बीजू जनता दल की 5 और वाईएसआरसीपी की 4 महिला सांसद संसद के निचले सदन में मौजूद हैं. दो महिला सांसद द्रविड़ मुनेत्र कषगम है,दो निर्दलीय महिला सांसद भी हैं. शेष सभी महिला सांसद अपनी-अपनी पार्टी से अकेली महिला प्रतिनिधि हैं.

बीजेपी – 42
तृणमूल कांग्रेस – 9
कांग्रेस – 7
बीजेडी – 5
वाईएसआरसीपी – 4
डीएमके – 2
निर्दलीय – 2
शिवसेना (उद्धव)-1
शिवसेना (सिंदे )-1
एस -1
बीएसपी -1
जदयू -1
एलजेएसपी -1
एनसीपी-1
एनपीपी -1
अकाली दल -1
सपा -1
बीआरएस -1

*पहली बार 1996 में पेश हुआ था महिला आरक्षण बिल*
इस पहल की शुरुआत 27 साल पहले तब हुई थी, जब एचडी देवगौड़ा के नेतृत्व वाली संयुक्त मोर्चा सरकार ने सबसे पहले इसे 12 सितंबर 1996 को लोकसभा में पेश किया था, इसके बाद प्रत्येक सरकार ने या तो इसके लिए प्रयास किया या फिर इसके पक्ष में खूब बातें कीं लेकिन इस दिशा में पहल नहीं की.

*महिला आरक्षण बिल के क्या फायदे*

महिला आरक्षण बिल को 15 साल के लिए लागू किया जाना है, इस बिल का लक्ष्य महिलाओं के लिए लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करना है.बताया जा रहा है कि में बिल में 33 प्रतिशत कोटे में भी SCST, एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण के लिए भी सुझाव हैं, गौरतलब है कि हर बार आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किए जाने का प्रावधान भी बिल में रहेगा, लेकिन इस बिल में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है, इसलिए इस बिल का विरोध किया जाता रहा है.

*इस बिल की आवश्यकता क्यों है?*

महिला आरक्षण बिल पास होने से देश में पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभाओं, विधान परिषदों और संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व में बढ़ोतरी होगी. सरकारी नौकरी निजी क्षेत्र में और साथ ही देश की सियासत में भी महिलाओं की भागेदारी बढ़ेगी. अगर वर्तमान की बात करें तो लोकसभा में 78 महिला हैं , जो कुल संख्या 543 का 15% से भी कम हैं.राज्यसभा में 32 महिला संसद हैं, जो कुल 238 संसदों का 11% हैं. बात अगर बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की करे तो 10-12 प्रतिशत महिला विधायक थीं.

*झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस के पास सबसे अधिक महिला MLA*

महिला विधायकों के मामले में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन आगे है, बता दे कि जेएमएम से चार और कांग्रेस से चार महिला विधायक हैं.2019 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 127 महिला प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया था तब 10 महिलाएं निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचीं थीं. उपचुनावों के बाद इसमें बढ़ोतरी हुई,अब विधायकों की संख्या 12 है.

*महिला विधायकों ने कहा अच्छी स्वागत*

महिलाओं का आरक्षण निर्धारित करने के फैसले से झारखंड की महिला
विधायकों के बीच खुशी की लहर है.भाजपा की महिला विधायकों ने इसका स्वागत किया है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है है और कहा की यह पहल अच्छी है,वहीं कांग्रेस कोटे से महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा की इसका पूरा श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को जाता है,सबसे पहले उन्होंने इस बारे में सोचा था और इस पंचायतों में लागू कराया था

*झारखंड की राजनीति पर कितना असर पड़ेगा?*

झारखंड में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं. महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद प्रदेश में लोकसभी की 4 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी. वही झारखंड में विधानसभा की कुल सीटें 81 है, वहां भी महिलाओं के लिए 27 सीटें रिजर्व हो जाएंगी. सरकार की ओर से कहा गया कि बिल का उद्देश्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नीति-निर्माण में महिलाओं की अधिक भूमिका हो.

Related Posts

Uncategorized

NEET UG परीक्षा केके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह क्या किया ?

June 22, 2026
एजुकेशन समिट में देश के नामी विश्वविद्यालय शामिल हुए
Uncategorized

एजुकेशन समिट में देश के नामी विश्वविद्यालय शामिल हुए

June 21, 2026
भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच की घोषणा, जानिए कारण
Uncategorized

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच की घोषणा, जानिए कारण

June 20, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड भाजपा के नेताओं का कार्यक्रम
Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड भाजपा के नेताओं का कार्यक्रम

June 20, 2026
रांची स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला का प्रयास।
Uncategorized

रांची स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला का प्रयास।

June 17, 2026
रांची में सेना ने मेगा EYE कैंप लगाकर लोगों की रोशनी लौटाई।
Uncategorized

रांची में सेना ने मेगा EYE कैंप लगाकर लोगों की रोशनी लौटाई।

June 16, 2026
Load More

Recent News

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

by postnext
May 4, 2026

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

by postnext
May 3, 2026

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

by postnext
May 2, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

by postnext
May 1, 2026

चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई

चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई

by postnext
May 1, 2026

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

by postnext
April 30, 2026

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

by postnext
April 30, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.