रांची: यह बड़ी ख़बर है।राजधानी रांची के निवारण पर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दफ्तर पर देर रात पेट्रोल पंप से हमला करने की कोशिश की गई है।पुलिस के अनुसार देर रात दो अपराधियों के द्वारा सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर आरएसएस दफ्तर के अंदर फेंकने की कोशिश की गई। हालांकि बाउंड्री से ठीक पहले ही दोनों बोतल गिर गए।

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में दो युवक शामिल थे।मामले की जांच के लिए एफएसएल सहित कई टीमों को लगाया गया है।
.
#RSS












