• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

रांची में सेना ने मेगा EYE कैंप लगाकर लोगों की रोशनी लौटाई।

June 16, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : सेना पर गर्व है। इसलिए नहीं कि वह सरहद की रक्षा करती है। वह अनेक अवसर पर अपनी सेवा से देश के लोगों को राहत दी है। सेना का सेवा भाव अनेक रूप में देखने को मिलता है। यह भी एक है।

‘दृष्टि 2026’ : भारतीय सेना ने झारखंड को दिया रोशनी और नई उम्मीद का उपहार

जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना ने मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में ‘दृष्टि 2026’ मेगा नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया है। 16 से 19 जून तक आयोजित इस चार दिवसीय शिविर के माध्यम से झारखंड के लोगों को अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा और विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

शिविर का उद्घाटन सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, महानिदेशक सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाएं (DGAFMS) द्वारा किया गया।

नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा रांची एवं आसपास के जिलों से आए नागरिकों को परामर्श, जांच और उन्नत उपचार प्रदान कर रही है। शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन, ग्लूकोमा उपचार तथा रेटिना संबंधी रोगों के लिए एंटी-VEGF इंजेक्शन जैसी विशेष सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो दृष्टि सुधारने और अंधत्व की संभावना को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं को सीधे रांची तक पहुंचाकर भारतीय सेना ने लोगों को महानगरों में उपचार के लिए होने वाली लंबी और खर्चीली यात्राओं से राहत प्रदान की है।

उद्घाटन समारोह में डीजीएएफएमएस ने पूर्वी कमान, मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम और विशेषज्ञ चिकित्सा टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लाभार्थियों की उपस्थिति ने इसकी उपयोगिता और महत्व को रेखांकित किया। ‘दृष्टि 2026’ भारतीय सेना की उस सेवा भावना का सशक्त उदाहरण है, जो सीमाओं की सुरक्षा से आगे बढ़कर समाज के जरूरतमंद लोगों तक आशा, उपचार और बेहतर जीवन का संदेश पहुंचाती है।

#IndianArmy #EyeCamp

Related Posts

SBU और जोहो के भी बीच करार आखिर किस लिए हुआ है ?
Uncategorized

SBU और जोहो के भी बीच करार आखिर किस लिए हुआ है ?

June 16, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशानुसार बैठक में आखिर क्या हुआ, जानिए।
Uncategorized

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशानुसार बैठक में आखिर क्या हुआ, जानिए।

June 15, 2026
सेना का नया यूनिफार्म कोड आ गया है।टैटू पर रोक, मूंछ की लंबाई तय, महिला अफसरों पर ये रोक।
Uncategorized

सेना का नया यूनिफार्म कोड आ गया है।टैटू पर रोक, मूंछ की लंबाई तय, महिला अफसरों पर ये रोक।

June 14, 2026
झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में दिखी प्रतिभा।
Uncategorized

झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में दिखी प्रतिभा।

June 13, 2026
SBU और सी – डैक के बीच परस्पर सहयोग पर सहमति, प्रोफेशनल एक्सीलेंस बढ़ाने पर ज़ोर
Uncategorized

SBU और सी – डैक के बीच परस्पर सहयोग पर सहमति, प्रोफेशनल एक्सीलेंस बढ़ाने पर ज़ोर

June 12, 2026
देश में निर्मित Airbus C295 सैन्य परिवहन विमान का सफल परीक्षण, बड़ी उपलब्धि।
Uncategorized

देश में निर्मित Airbus C295 सैन्य परिवहन विमान का सफल परीक्षण, बड़ी उपलब्धि।

June 11, 2026
Load More

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.