• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

भारत सरकार अलर्ट: Hanta virus से दुनिया भर में चिंता, जानिए क्या हैं लक्षण

May 9, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

न्यूज डेस्क: यह बड़ी ख़बर है। यह चिंतित करने वाली ख़बर भी है।दुनियाभर में हंता वायरस (Hantavirus) के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। डच क्रूज शिप ‘एमवी होंडियस’ पर ये वायरस फैलने के बाद अब भारत सरकार का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट मोड पर आ गया है। आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के साथ मिलकर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।

मालूम हो कि हाल ही में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग भी बुलाई गई। इस बैठक में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के बड़े अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि क्रूज शिप पर 2 भारतीय भी सवार हैं, जिन्हें फिलहाल प्रोटोकॉल के तहत निगरानी में रखा गया है। राहत की बात यह है कि उनमें अभी तक कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।

क्या है हंता वायरस? कितना है खतरनाक

हंता वायरस मुख्य रूप से रोडेंट्स (कुतरने वाले जानवर जैसे चूहे और गिलहरी) के जरिए फैलता है। WHO के मुताबिक, इसकी 20 से ज्यादा प्रजातियां हैं। यह वायरस इंसानों में दो गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है।

हंता वायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (HPS): इसकी शुरुआत थकान, बुखार और मांसपेशियों में दर्द से होती है। बाद में यह फेफड़ों को प्रभावित करता है, जिससे सांस लेने में भारी तकलीफ होती है।

हेमोरेजिक फीवर विद रीनल सिंड्रोम (HFRS): यह किडनी पर सीधा प्रहार करता है। इसमें लो ब्लड प्रेशर, इंटरनल ब्लीडिंग और किडनी फेल होने का खतरा रहता है।

जानिए कैसे फैलता है हंता वायरस?

हंता वायरस का संक्रमण चूहों के मल, मूत्र या लार के संपर्क में आने से होता है। जब इनके सूखने के बाद बारीक कण हवा में घुलते हैं, तो सांस के जरिए ये इंसान के शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा ये संक्रमित सतह को छूने और फिर चेहरे पर हाथ लगाने से, संक्रमित चूहे के काटने से और पीड़ित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक नजदीकी संपर्क में रहने से भी फैल सकता है।

अब तक की स्थिति और बचाव

अब तक इस वायरस के 8 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से 5 की पुष्टि हो चुकी है और 3 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि हंता वायरस का कोई इलाज या टीका उपलब्ध नहीं है, लेकिन शुरुआती पहचान और अस्पताल में सही देखभाल से जान बचाई जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे चूहों से दूरी बनाएं और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। भारत में विशेष सतर्कता की जरूरत है।

Corona की तरह खतरनाक स्थिति नहीं है। लॉक डाउन लगाने जैसी स्थिति फिलहाल नहीं है। यह उतना खतरनाक भी नहीं है। पर संक्रमण के प्रभाव पर निर्भर करता है।

#HantaVirus #WHO

Related Posts

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।
Uncategorized

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।

June 30, 2026
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Uncategorized

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

June 30, 2026
आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु
Uncategorized

आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु

June 29, 2026
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Uncategorized

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

June 29, 2026
रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा
Uncategorized

रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा

June 27, 2026
रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Uncategorized

रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

June 26, 2026
Load More

Recent News

झारखंड में BLO मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैले का कर रहे उपयोग, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

झारखंड में BLO मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैले का कर रहे उपयोग, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

by postnext
July 2, 2026

देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, प्रति सिलेंडर 183.50 रुपए की कमी।

देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, प्रति सिलेंडर 183.50 रुपए की कमी।

by postnext
July 1, 2026

झारखंड में SIR की प्रक्रिया शुरू। कागज़ात लेकर रहें तैयार। आपके घर आएंगे BLO

झारखंड में SIR की प्रक्रिया शुरू। कागज़ात लेकर रहें तैयार। आपके घर आएंगे BLO

by postnext
June 30, 2026

रांची नगर निगम के लिए केंद्र से सहयोग मांगा गया, झारखंड सरकार से क्या है शिकायत ?

by postnext
June 30, 2026

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

by postnext
May 4, 2026

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

by postnext
May 3, 2026

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

by postnext
May 2, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.