रांची: यह बड़ी ख़बर है।यह चिंता देने वाली ख़बर है। मंदिर में बड़ी घटना हुई है। चलिए जानते हैं।राजधानी के जगन्नाथ मंदिर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।![]()
SSP भी पहुंचे,पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस
घटना की सूचना के बाद जगन्नाथपुर थाना की पुलिस पहुंची।जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोर चोरी के इरादे से मंदिर परिसर में घुसे थे और इसी दौरान गार्ड की हत्या कर दी गई। पुलिस को मंदिर की एक दानपेटी से पैसे चोरी होने के साक्ष्य भी मिले हैं. जिससे इस वारदात के पीछे चोरी की मंशा मजबूत होती दिख रही है।
मंदिर सेवक मनोज कुमार के अनुसार, पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। रांची के SSP राकेश रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई है। विशेष टीम बनाकर जांच की जा रही है।
#RanchiPolice #JagannatpurMandir












