• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home देश

देश में 33% महिला आरक्षण लागू। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की

April 17, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली: जिसका इंतजार था वह बात हो गई।लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम 2023 बृहस्पतिवार से लागू हो गया। केंद्रीय विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

हम आपको बता दें कि यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि संसद में इस कानून में संशोधन करने और इसे 2029 में लागू करने पर जारी चर्चा के बीच 2023 के अधिनियम को 16 अप्रैल से प्रभावी क्यों अधिसूचित किया गया।

इस कानून को लागू करने के संबंध में सूत्र ने तकनीकी खामियों का हवाला दिया, लेकिन इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया। अधिकारी ने कहा कि हालांकि अधिनियम लागू हो चुका है, लेकिन मौजूदा सदन में आरक्षण को क्रियान्वित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसे अगली जनगणना के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही क्रियान्वित किया जा सकता है।

16 अप्रैल से प्रभावी हुआ कानून

जारी अधिसूचना के अनुसार, संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 की धारा 1 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार एतद्द्वारा 16 अप्रैल, 2026 को वह तिथि घोषित करती है जिस दिन से उक्त अधिनियम के प्रावधान लागू होंगे।

2023 में पारित हुआ था विधेयक

सितंबर 2023 में, संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया था, जिसे आमतौर पर महिला आरक्षण अधिनियम के रूप में जाना जाता है, जो विधायी निकायों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

इस अधिनियम में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। 2023 के कानून के तहत, आरक्षण 2034 से पहले लागू नहीं हो पाता, क्योंकि यह 2027 की जनगणना के बाद परिसीमन प्रक्रिया के पूरा होने से जुड़ा हुआ है।

लोकसभा में वर्तमान में जिन तीन विधेयकों पर चर्चा हो रही है, उन्हें सरकार द्वारा इसलिए लाया गया ताकि 2029 में महिला आरक्षण लागू किया जा सके।

#MahilaArakshan #PMModi

Related Posts

संसद में महिला आरक्षण विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलेंगे
देश

संसद में महिला आरक्षण विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलेंगे

April 16, 2026
बिहार में भाजपा की पहली बार सरकार,24 वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी
बिहार

बिहार में भाजपा की पहली बार सरकार,24 वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

April 15, 2026
नक्सलवाद का अंतिम अध्याय पूरा, आ रही है 31 मार्च,2026 वह तारीख
देश

नीतीश कुमार बिहार के लिए जीते रहे। सम्राट चौधरी इस मॉडल को आगे बढ़ाएंगे, कहा प्रदीप वर्मा ने

April 15, 2026
आशा भोंसले के निधन से संगीत जगत के एक युग का अवसान- प्रदीप वर्मा
झारखंड

आशा भोंसले के निधन से संगीत जगत के एक युग का अवसान- प्रदीप वर्मा

April 12, 2026
रघुबर सरकार की देन है ट्रेज़री घोटाला,JMM का आरोप
झारखंड सरकार

रघुबर सरकार की देन है ट्रेज़री घोटाला,JMM का आरोप

April 10, 2026
BJP विधायक मंजू कुमारी के साथ IAS के व्यवहार पर बाबूलाल का बयान
झारखंड सरकार

BJP विधायक मंजू कुमारी के साथ IAS के व्यवहार पर बाबूलाल का बयान

April 10, 2026
Load More

Recent News

जनजातीय खेल 2026 में हिस्सा लेने वाली झारखंड की टीम से मिले राज्यपाल

जनजातीय खेल 2026 में हिस्सा लेने वाली झारखंड की टीम से मिले राज्यपाल

by postnext
April 17, 2026

सरला बिरला विश्वविद्यालय में AI पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

सरला बिरला विश्वविद्यालय में AI पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

by postnext
April 17, 2026

CBSE Result: DPS की प्रण्या प्रिया ने कैसे 99.6% अंक हासिल किए, जानिए

CBSE Result: DPS की प्रण्या प्रिया ने कैसे 99.6% अंक हासिल किए, जानिए

by postnext
April 16, 2026

पैचक सिलाट खिलाड़ियों की टीम ने राज्यपाल से मुलाकात की

पैचक सिलाट खिलाड़ियों की टीम ने राज्यपाल से मुलाकात की

by postnext
April 15, 2026

अग्निशमन सेवा सप्ताह के मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को DG एम एस भाटिया ने बैज लगाया

अग्निशमन सेवा सप्ताह के मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को DG एम एस भाटिया ने बैज लगाया

by postnext
April 14, 2026

आशा भोंसले के निधन से संगीत जगत के एक युग का अवसान- प्रदीप वर्मा

आशा भोंसले के निधन से संगीत जगत के एक युग का अवसान- प्रदीप वर्मा

by postnext
April 12, 2026

रघुबर सरकार की देन है ट्रेज़री घोटाला,JMM का आरोप

रघुबर सरकार की देन है ट्रेज़री घोटाला,JMM का आरोप

by postnext
April 10, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

जनजातीय खेल 2026 में हिस्सा लेने वाली झारखंड की टीम से मिले राज्यपाल

सरला बिरला विश्वविद्यालय में AI पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

CBSE Result: DPS की प्रण्या प्रिया ने कैसे 99.6% अंक हासिल किए, जानिए

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.