न्यूज डेस्क : झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, उपाध्यक्ष और सांसद प्रदीप वर्मा ने राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के माध्यम से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से बड़ा महत्वपूर्ण सवाल पूछा है। झारखंड के लोगों के हित में यह सवाल मायने रखता है।प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में तैयार किए गए Drinking Water Quality Monitoring Framework के अंतर्गत समग्र Management Information System (MIS) के तहत झारखंड में जल गुणवत्ता प्रबंधन, रियल टाइम डाटा मॉनिटरिंग तथा पेयजल की गुणवत्ता की जांच और प्रबंधन के लिए ग्राम स्तर पर विकसित Field Testing System के संदर्भ में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. Paatil से महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा।
भाजपा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपने प्रश्न के माध्यम से झारखंड में पेयजल की गुणवत्ता की वर्तमान स्थिति, उसकी निगरानी व्यवस्था एवं रियल टाइम डाटा के आधार पर सुधारात्मक कदमों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि ग्रामीण स्तर पर लागू फील्ड टेस्टिंग प्रणाली कितनी प्रभावी है और इससे आमजन को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में कितना लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह विषय न केवल जनस्वास्थ्य से जुड़ा है, बल्कि ग्रामीण भारत में सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है। इस प्रश्न के माध्यम से जल गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया गया।
#PradipVarma #Rajyasabha #CRPatil #BJP














