रामगढ़: अपराध करने वाले बेखौफ है।जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सौंदा बस्ती सरैया टोला में बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने कोयला व्यवसायी सह रेलवे रैक लिफ्टर गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू साव के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने इसी इलाके में सेल संचालक नीतीश कुमार के आवास के बाहर भी गोलियां चलाईं।जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. फायरिंग की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
![]()
स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी सयाल-सौंदा बस्ती की ओर से बाइक पर सवार होकर आए। घर के पास पहुंचे और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी उसी रास्ते फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा बरामद जब्त किया है। घटनास्थल पर पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी स्वयं मौजूद रहकर पूरे मामले की मॉनिटरिंग किए। उनके साथ पतरातू थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सहित पुलिस बल भी तैनात है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
#Patratufiring












