न्यूज डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता स्वाभिमान देश के धैर्य का प्रतीक है। जिस प्रकार से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक पटल पर कूटनीति रणनीति अपनाई, यह भारत को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद और महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा है कि विश्व में भारत को एक मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश जाना जा रहा है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध काफी महत्वपूर्ण और अर्थपूर्ण है।
प्रदीप वर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई सानी नहीं है। भारत स्वाभिमान से ही कोई समझौता करता है। कूटनीतिक सफलता इस बात का संदेश देता है कि दुनिया झुकती है बस झुकाने वाला चाहिए। आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर यह जानकारी दी है कि USA भारत के साथ ट्रेड डील को REDESIGN और REDEFINE कर टैरिफ की दर 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा, तो यह दुनिया समझ गई कि भारत को एक महाशक्ति की तरह ही है। अमेरिका के इस नए कदम का देश भर में स्वागत हो रहा है। इससे देश के किसान, उद्यमी, युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि आज प्रत्येक भारतीय अपने देश के नेतृत्वकर्ता पर गर्व करता है। जिस प्रकार से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत के साथ अनुकूल ट्रेड डील करने के लिए रोल बैक करना पड़ा, यह एक उदाहरण है।
प्रदीप वर्मा ने यह भी कहा कि यह ट्रेड डील भारत के हितों के जरा भी खिलाफ नहीं है। यह भारत के स्वाभिमान और धैर्य की जीत है। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में यह डील सार्थक साबित होगा। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और आने वाले समय में ताकतवर होगी। इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति आभार।
#US-INDO_Trade_Deal #NarendraModi #DonaldTrump














