• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

Sarla Birla University के शिक्षक और विद्यार्थी पहुंचे थाईलैंड,ATI की शैक्षणिक व्यवस्था को देखेंगे

June 15, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: बहुत  काम ऐसे शिक्षण संस्थान होते हैं जो अपने विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कई काम करते हैं।इसी तरह का एक प्रयास सरला बिरला विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा हुआ है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सी जगनाथन के नेतृत्व में 21 सदस्यीय दल विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (AIT), बैंकॉक, थाईलैंड में शैक्षणिक सहयोग के निमित्त पहुंचा। वर्ष 1959 में स्थापित एशिया के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक एआईटी की पहचान इंजीनियरिंग, पर्यावरण, प्रबंधन और उन्नत तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए होती है। दल में डॉ. संदीप कुमार, श्री अजय कुमार, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. रिया मुखर्जी, डॉ. मीरा वर्मा एवं डॉ. बी. सामंता समेत कई अन्य संकाय सदस्य तथा इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस, कॉमर्स एवं बिज़नेस मैनेजमेंट के छात्र ग्लोबल इमर्शन प्रोग्राम के अंतर्गत शामिल हैं।

दौरे के दौरान दोनों विश्वविद्यालयों के बीच एमओयू पर भी हस्ताक्षर होंगे। साथ ही 16 जून से शुरू होनेवाले “फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम” एवं “ग्लोबल एआई इनोवेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम” में भी एसबीयू का दल भाग लेगा। एसबीयू के प्रतिभागियों के लिए खास तौर पर तैयार इन कार्यक्रमों में अकादमिक कौशल, नवाचार एवं अंतर-संस्थागत सहयोग शामिल है।

दोनों विश्वविद्यालय के बीच इस सहयोग के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में एआईटी के कार्यकारी निदेशक प्रो. नितिन कुमार त्रिपाठी एवं डॉ. ऋषि जैन तथा एसबीयू की ओर से माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलेपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। शैक्षणिक दौरे के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागियों के यात्रा व्यय में आंशिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। दूसरी ओर एआईटी ने इस कार्यक्रम हेतु कुल लागत पर 60% की सब्सिडी दी है। झारखंड के शैक्षणिक जगत में यह पहली बार है, जब किसी विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों का संयुक्त दल अंतरराष्ट्रीय अध्ययन यात्रा पर पहुंचा है।

यह दौरा छात्रों को मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजाइन थिंकिंग, साइबर सुरक्षा, संवाद कौशल एवं अनुसंधान विधियों जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की बुनियादी समझ प्रदान करेगा। साथ ही वे नई परियोजनाओं में भी भाग लेंगे और थाईलैंड की उन्नत प्रयोगशालाओं एवं औद्योगिक संस्थानों का दौरा कर व्यावसायिक और कॉर्पोरेट दुनिया से परिचित होंगे।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के शिक्षकों को भी इस दौरान नवाचार, उन्नत शैक्षणिक पद्धतियों, तकनीकी शिक्षण एवं वैश्विक शैक्षणिक दृष्टिकोण को करीब से समझने का मौक़ा मिल सकेगा। वे इंटरैक्टिव लर्निंग, शोध गुणवत्ता, एआई व मशीन लर्निंग की व्यावहारिक अनुप्रयोग, बड़े भाषा मॉडल्स, और क्रॉस-इंस्टीट्यूशनल सहयोग जैसे क्षेत्रों में गहराई से अध्ययन करेंगे।

विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति श्री बी. के. दलान और बीओजी सदस्य अनंत जाटिया ने सभी प्रतिभागियों को इस दौरे के लिए बधाई देते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि यह सरला बिरला विश्वविद्यालय के साथ ही पूरे झारखंड के शैक्षणिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। झारखंड में सरला बिरला विश्वविद्यालय अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखे हुए है।

Related Posts

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

February 3, 2026
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया
झारखंड

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

February 2, 2026
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
झारखंड

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

February 1, 2026
केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
झारखंड

केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

February 1, 2026
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

February 1, 2026
Load More

Recent News

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

by postnext

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

by postnext
February 1, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.