• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड झारखंड सरकार

केंद्रीय बजट के बारे में केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा पढ़िए, झारखंड पर उनकी टिप्पणी जानने की जरूरत

February 23, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: झारखंड भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आज चैंबर भवन रांची में केंद्रीय बजट 2025-26 पर परिचर्चा का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संबोधित किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित विधायक सीपी सिंह,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका,रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू,प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जेपी शर्मा सहित शहर के गण मान्य सीए, सीएस, अधिवक्ता,चिकित्सक ,प्राध्यापक , सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित थे.

केंद्र सरकार के आम बजट पर रोशनी डालते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह केंद्रीय बजट विकसित भारत का हाइवे है जिसपर बढ़ते भारत,बदलते भारत की गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ रही है.

उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का रोडमैप सुधारों को ईंधन और समावेशिता को मार्गदर्शक मानते हुए विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य बनाया है.


उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट चार प्रमुख इंजनों द्वारा संचालित है जिसमें ग्रामीण समृद्धि केलिए कृषि,उद्यमिता और रोजगार सृजन केलिए एमएसएमई ,बुनियादी ढांचे और नवाचार केलिए निवेश और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के साथ आर्थिक वृद्धि केलिए निर्यात प्रमुख है.

उन्होंने आगे कहा कि इस बजट का लक्ष्य छह आयामी दृष्टिकोण पर आधारित है जिसमें विकास को गति देना,समावेशी विकास को सुरक्षित करना ,भारत के मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति को बढ़ाना,निजी क्षेत्र के निवेश को प्रेरित करना और घरेलू भावना को मजबूत करना शामिल है. मोदी सरकार बेहतर भविष्य केलिए मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने पर जोर दे रही है.ताकि उनकी क्षमता को बढ़ाया जा सके.
कहा कि मोदी सरकार विवाद से विश्वास की नीति को अपनाया है.आज आयकर विभाग पहले करदाता पर विश्वास करता है फिर उसकी जांच करता है.मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों केलिए ब्याज पर कर कटौती की सीमा पचास हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया, टीडीएस की वार्षिक सीमा 6लाख कर दिया,जीरो टैक्स की सीमा 7लाख से बढ़ाकर 12 लाख कर दिया.

उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के समग्र कल्याण ,विश्व स्तरीय शिक्षा के माध्यम से युवाओं के सशक्तिकरण,सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के कल्याण से अमृतकाल की अभिव्यक्ति के माध्यम से मानव संसाधन क्षमता का विकास आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ है. जिसके लिए सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र और पोषण 2.0कार्यक्रमों को सशक्त बनाया जा रहा है। देश भर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कार्यरत 1करोड़ से अधिक गिग वर्कर्स की जरूरतों को भी पहचाना गया है. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा 136000 करोड़ रुपया बकाया होने का जो दावा किया जा रहा है वह पूरी तरह से भ्रामक है और तथ्य से परे है. यह राज्य सरकार की विफलता पर पर चादर ढकने जैसा है.

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और सुरक्षित – प्रदीप वर्मा
झारखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और सुरक्षित – प्रदीप वर्मा

March 24, 2026
झारखंड का स्वास्थ्य विभाग खतरनाक है। खून क्या देगा खून चूस रहा है, भाजपा का आरोप
झारखंड

झारखंड का स्वास्थ्य विभाग खतरनाक है। खून क्या देगा खून चूस रहा है, भाजपा का आरोप

March 24, 2026
JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित
झारखंड

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

March 23, 2026
PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी
झारखंड

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

March 22, 2026
गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा
अपराध

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

March 17, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जीत पर प्रदीप वर्मा ने बधाई दी
बिहार चुनाव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जीत पर प्रदीप वर्मा ने बधाई दी

March 16, 2026
Load More

Recent News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और सुरक्षित – प्रदीप वर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और सुरक्षित – प्रदीप वर्मा

by postnext
March 24, 2026

झारखंड का स्वास्थ्य विभाग खतरनाक है। खून क्या देगा खून चूस रहा है, भाजपा का आरोप

झारखंड का स्वास्थ्य विभाग खतरनाक है। खून क्या देगा खून चूस रहा है, भाजपा का आरोप

by postnext
March 24, 2026

SBU में क्लाइमाथॉन का हुआ शुभारंभ, जानिए क्या है यह

SBU में क्लाइमाथॉन का हुआ शुभारंभ, जानिए क्या है यह

by postnext
March 24, 2026

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

by postnext
March 23, 2026

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

by postnext
March 22, 2026

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

by postnext
March 20, 2026

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

by postnext
March 20, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और सुरक्षित – प्रदीप वर्मा

झारखंड का स्वास्थ्य विभाग खतरनाक है। खून क्या देगा खून चूस रहा है, भाजपा का आरोप

SBU में क्लाइमाथॉन का हुआ शुभारंभ, जानिए क्या है यह

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.