• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले झारखंड के CEO को मिला अवार्ड, जानिए कारण

January 25, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली: झारखंड के लिए यह गौरव का विषय है. राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहली बार निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु झारखंड राज्य को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का नेशनल अवार्ड प्राप्त हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को इस हेतु नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया.

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे सभी बीएलओ, सभी मतदान कर्मी, पुलिस के पदाधिकारी, सुरक्षा बलों के जवानों, राजनीतिक दलों एवं मीडिया के बंधुओं को उनके निर्वाचन के दौरान अपने कर्तव्य के निर्वहन हेतु धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा निर्वाचन 2024 का स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वहन का श्रेय निर्वाचन कार्य के सभी स्टेकहोल्डर को जाता है. हम सब के सम्मिलित प्रयास से आज राज्य को यह सामना प्राप्त हुआ है.

विदित हो कि पिछले वर्ष हुए लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के नेतृत्व में राज्य में कई नवाचार किए गए थे. जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को एकीकृत एवं समावेशी बनाते हो इसकी त्रुटियों को शून्य स्तर पर लाने का प्रयास किया गया था.इसके तहत बीएलओ द्वारा कईबार प्रत्येक घरों के मतदाताओं का सत्यापन करते हुए उनके घरों पर स्टिकर चिपकाया गया था.पीवीटीजी मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची से जोडने का कार्य किया गया था.वहीं मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यून्तम सेवाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर एवं रैंप आदि कि व्यवस्था कि गई थी.

सुदूर क्षेत्र के मतदाताओं के लिए उनके गांव में हि मतदान केंद्रों का निर्माण कराने के साथ ही 2 किलोमिटर से अधिक दूर वाले मतदान केन्द्रों के लिए वाहन कि भी व्यवस्था की गई थी. इसके साथ ही ऐसे कई नक्सल प्रभावित क्षेत्र भी थे जहां इस बार पहली बार मतदाताओं ने शांतिपूर्ण मतदान किया.

सुगम मतदान के लिए वाहन प्रबन्धन प्रणाली के माध्यम से कम से कम आम यातायात को बाधित करते हुए वाहनों को मतदान कार्यों के लिए उपयोग में लाया गया था. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुगमता के लिए 1 लाख 20 हजार से अधिक वॉलेंटियर को ट्रेनिंग दी गई थी जिन्होंने वृद्धजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं एवं क्यू मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाई.शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी चेकपोस्टों को सीसीटीवी से लैस करते हुए मतदान केंद्रों का अंदर एवं बाहर की ओर से वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई थी.

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग अभियान एवं हर वृहत स्तर पर स्वीप के तहत कार्यक्रम चलाया गया था.इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप का भी निर्माण किया गया था जिनके द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए जानेवाले जागरूकता के कारण लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत की वृद्धि देखी गई वहीं विधानसभा निर्वाचन 2024 में यह अबतक का सर्वाधिक रहा.विधानसभा मतदान में महिला मतदाताओं के मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि देखी गई.लोकसभा व विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया था.

Related Posts

पश्चिम बंगाल में सुवेन्दु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की ह त् या के बारे में ताज़ा जानकारी जानिए
अपराध

पश्चिम बंगाल में सुवेन्दु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की ह त् या के बारे में ताज़ा जानकारी जानिए

May 7, 2026
करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बयान, इस्तीफा नहीं दूंगी
Uncategorized

करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बयान, इस्तीफा नहीं दूंगी

May 5, 2026
MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला
झारखंड

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

May 4, 2026
अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें
झारखंड

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

May 3, 2026
धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त
झारखंड

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

May 2, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

May 1, 2026
Load More

Recent News

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

by postnext

चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई

चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई

by postnext
May 1, 2026

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

by postnext
April 30, 2026

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

by postnext
April 30, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.