रांची/ पटना: बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल होगा. इसकी तैयारी में सभी दल लग गये हैं. भाजपा की तैयारी चल रही है. हाल में सोशल मीडिया में कई तरह की चर्चा चल रही थी कि नीतीश कुमार पलटी मार सकते हैं.पर उस पर विराम लग गया है. इधर बिहार में भाजपा का संगठनात्मक चुनाव चल रहा है. कई जिलों के जिला अध्यक्ष नियुक्त कर लिए गए हैं.

इधर एक बड़ी खबर आई है. बिहार भाजपा ने साफ कर दिया है कि विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. यानी नीतीश कुमार का चेहरा एनडीए का चेहरा होगा. इसमें कुछ शक नहीं है. भाजपा बड़ी पार्टी होने के बावजूद नीतीश कुमार के प्रभाव को महत्वपूर्ण मानती है. बिहार में भाजपा ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार एकलौता चेहरा हैं और रहेंगे.
बिहार भाजपा के सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने ठोक बजाकर कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन काफी मजबूत है. बिहार भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष एक सप्ताह के अंदर मिल जाएगा. दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में है.












