रांची: भाजपा का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम आ गया है. इसे झारखंड में संयोजक अमर कुमार बाउरी बने हैं. इस अभियान में संविधान की महत्ता और डॉ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के साथ कांग्रेस के कथित व्यवहार को रखा जाएगा.

झारखंड भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह अभियान एक उत्सव की तरह मनेगा. कांग्रेस को लक्ष्य करते हुए बाउरी ने कहा कि बाबासाहेब की उपेक्षा कांग्रेस ने किया है. यह राज्य की जनता को बताना है.इस कार्यक्रम के तहत जिला और मंडल स्तर पर अनेक कार्यक्रम बनेंगे.












