नई दिल्ली/ रांची : नए साल 2025 को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह देखा गया. भारतीयों ने जैसे ही 12 बजे का घंटा बजा सभी लोग नये साल की मस्ती में झूमने लगे. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद जैसे स्थानों पर तरह तरह के कार्यक्रम हुए. जबरदस्त आतिशबाजी भी हुई. होटल क्लब में अलग-अलग आयोजन हुए.
राजधानी रांची में भी विभिन्न होटल और रेस्तरां में नव वर्ष का कार्यक्रम रखा गया. लोग एक दूसरे को नये साल की शुभकामना देने लगे. नये साल की धूम पूरी दुनिया में देखी गईं. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नव वर्ष की शुभकामना दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को नये साल की शुभकामना देते हुए सभी के लिए सुखमय साल होने की कामना की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने भी नये साल की शुभकामना दी है.












