गुमला- जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 वर्षीय युवक अनुज उरांव ने खुदकुशी कर ली है.उसका शव एक पेड़ से झूलता हुआ मिला है.अनुज उरांव के बारे में परिजनों का कहना है कि वह सोमवार शाम से ही गायब था.देर रात तक नहीं लौटा तो फिर खोजबीन की गई. उसके दोस्तों से भी संपर्क किया गया लेकिन अनुज के बारे में कुछ भी पता नहीं चला..
आज सुबह ग्रामीणों ने एक शव को दिखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी उसके बाद परिजन भी वहां पहुंचे.शव की शिनाख्त की गई है.परिजनों ने घटना के पीछे कुछ स्पष्ट कारण नहीं बताया लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अनुज उरांव का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था.पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं.














