नई दिल्ली प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए. उनके साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी गई हैं. मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी साथ गए हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंच कर सीधे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आवास गये और डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. राज्य सरकार के कई मंत्री भी दिल्ली गए हैं. मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी श्रद्धांजलि दी. मंत्री दीपिका पांडे सिंह भी वहां पहुंचीं.













