रांची – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास कल यानी 27 दिसंबर को भाजपा की सदस्यता नहीं ले सकेंगे. इसके पीछे एक तकनीकी कारण है.रघुबर दास अभी भी ओडिशा के राज्यपाल बने हुए हैं. जब तक ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति शपथ नहीं ले लेते तब तक रघुबर दास राज्यपाल बने हुए हैं.
इसलिए 27 दिसंबर का कार्यक्रम टल गया है.यह संभावना जताई जा रही है कि रघुबर दास 30 दिसंबर को भाजपा की फिर सदस्यता ले सकेंगे. तब तक ओडिशा के नये राज्यपाल वहां शपथ ले लेंगे.तब रघुबर दास मुक्त माने जाएंगे.












