नई दिल्ली – संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान गरमा गरम बहस चल रही है .भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मुद्दे पर आरोप प्रत्यारोप चल रहा है.कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है.भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस ने कभी भी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया.आजादी के बाद से ही उनकी उपेक्षा की गई.
इधर संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के दौरान बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए वक्तव्य को कांग्रेस ने आपत्तिजनक बताया है.जबकि पूरे वीडियो में इस तरह की कोई बात नहीं है लेकिन कांग्रेस का कहना है कि जिस प्रकार से केंद्रीय गृह मंत्री ने अंबेडकर…अंबेडकर…अंबेडकर…अंबेडकर कहा वह बिल्कुल अपमानजनक है.इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने में कांग्रेस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.यहां तक कि पंडित नेहरू ने भी डॉक्टर अंबेडकर को हराने में अपना योगदान दिया.इसलिए कांग्रेस दलित विरोधी है.संसद के अंदर और बाहर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है.दिल्ली से लेकर रांची तक राजनीतिक गर्म है. गुरुवार को संसद परिसर में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

कांग्रेस ने बुधवार को रांची के जिला स्कूल से राजभवन तक मार्च किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी की.इस दौरान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति भाजपा नेताओं के बयान का भी उल्लेख हुआ.बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए.केंद्र की मोदी सरकार पर अदानी को संरक्षण देने का आरोप लगाया.वहीं मणिपुर में हुई हिंसा के लिए भी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया.इधर भाजपा का कहना है कि झारखंड में जिस प्रकार से अपराध बढ़ा है.नई सरकार में भी और व्यवस्था फैली है.मनचले का मन बढ़ा है.इन सब चीजों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस और झामुमो के लोग अलग-अलग हथकंडा अपना रहे हैं.












