- रांची – झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा धीरे-धीरे समाप्त हो रही है.सोमवार को संथाल परगना में इसका समापन हो गया.वहीं दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल का भी यह कार्यक्रम समाप्त हो गया.संथाल परगना की परिवर्तन सभा में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए.

बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सरकार से जनता गुस्से में है.जनता को यह लगता है कि उसे ठगा गया है.जब सरकार के समय पूरे हो रहे हैं तब महिलाओं के लिए मईंया सम्मान योजना लागू की गई है.हेमंत सरकार ने चूल्हा खर्च देने की बात कही थी लेकिन कोई भी वादा हेमंत सरकार ने पूरा नहीं किया है.पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार जनता की नजरों से उतर चुकी है.
दुमका में आयोजित करके में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में












