रांची – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 74 साल के हो गए हैं .उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ है.उनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है.जन्मदिन के मौके पर उन्हें देश दुनिया से बधाई मिल रही है.भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कई कार्यक्रम रखे गए हैं.सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ होने वाला है.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामना दी है और कहा कि वे स्वस्थ और दीर्घायु हों ताकि देश की सेवा करते रहें.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी है. प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नेता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामना देते हुए कहा कि वह हमेशा स्वस्थ और दीर्घायु हो ताकि देश की जनता की सेवा करते रहें. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामना दी है.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना दी है.

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामना दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामना दी है. झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता संसद और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा है.प्रधानमंत्री को जन्मदिन के मौके पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा है की उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है मां भारती की सेवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनवरत लगे हुए हैं ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु बनाए रखें प्रदीप वर्मा ने यह भी कहा कि आज भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में तेजी से बढ़ी है हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा है विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम जल्द बनेंगे.
प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी प्रदीप वर्मा ने आगे कहा कि झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं.पार्टी अवसर पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत कर रही है.पार्टी की विभिन्न इकाइयों के द्वारा कार्यक्रम बनाए गए हैं. पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है.जन्मदिन के मौके पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं.पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामना दी है.











