मेरठ -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की लोकसभा चुनाव 2024 की पहली चुनावी सभा मेरठ में हुई.यहां से रामायण धारावाहिक के राम यानी अरुण गोविल भाजपा के प्रत्याशी हैं.उन्होंने इस सभा में कांग्रेस पर खूब हमला किया.उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडी एलायंस के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए इकट्ठा हुए हैं जबकि मोदी की गारंटी है कि भ्रष्टाचार करने वाले नहीं बचेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद कई राजनीतिक दलों के नेता को सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत नहीं दी है .
उन्होंने यह भी कहा कि 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कच्छाथीवू द्वीप को श्रीलंका को दे दिया था यानी भारत ने अपना दावा इस द्वीप पर सरेंडर कर दिया था.यह ऐतिहासिक गलती थी जिसका खामियाजा आज भी भारत भुगत रहा है.समुद्र में श्रीलंका की ओर जब मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाते हैं तो श्रीलंका की सेवा उन्हें गिरफ्तार कर लेती है. इस चुनावी सभा को आरएलडी के नेता जयंत चौधरी ने भी संबोधित किया इस मौके पर यह भी कहा गया कि किसानों के नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलना गौरव का विषय है इस चुनावी सभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











