साइबर अपराधियों को किस प्रकार से पकड़ा गया जानिए गिरिडीह पुलिस की रणनीति
धनबाद – गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की टीमों ने छापामार कर 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 2 दर्जन मोबाइल, चार दर्जन सीम कार्ड, छह एटीएम कार्ड, 4 बाइक, 2 महंगे वाहन और 1,38000 नगद बरामद किया है.
मीडिया को यह जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है. एसपी के मुताबिक सभी साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मोबाइल पर कॉल करके उन्हें मातृत्व लाभ राशि दिलाने का झांसा देकर, अपने आप को बैंक ऑफिसर बात कर,फर्जी लिंक भेज कर ठगी करते थे. फर्जी कूरियर कंपनी के नाम पर भी ठगी करते थे. पुलिस को सूचना मिली कि इस तरह का काम हो रहा है तो एक टीम बनाकर छापेमारी की गई. तार से तार जुड़ते गए और गिरफ्तारियां होती गईं. गिरिडीह पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है. एसपी ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली है कि साइबर अपराधी साइबर अपराध से कमाए पैसे से आलीशान मकान बनवा लिए है. महंगी -महंगी गाड़ियां मेंटेन कर रहे है. ऐसे सभी लोग पुलिस के राडार पर है. वैसे लोगों की भी पुलिस पहचान कर रही है, जो रहने वाले गिरिडीह के हैं और बाहर के शहरों में रहकर साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. बहुत जल्द ही टीम बनाकर ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा. साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार गिरिडीह पुलिस काम कर रही है और इसमें सफलता भी मिल रही है.













