• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home अपराध

हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप लगाया भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने

December 30, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची- भाजपा प्रदेश प्रदीप वर्मा ने आज राज्य में बढ़ते लव जिहाद,धर्मांतरण और गो तस्करी के मामलों में राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. प्रदीप वर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने में लगी है. उन्होंने कहा कि जबसे हेमंत सरकार बनी है.पूरे प्रदेश में आंतरिक विधि व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही.हाल में ही पाकुड़ जिले में धर्मांतरण की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी.इसका उल्लेख करते हुए कहा कि पाकुड़ जिला में पहाड़िया जनजाति के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं.जहां एक समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा लगातार पहाड़िया बेटियों ,पुरुषों को जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा है.पिछले दिनों पहाड़िया बेटी रुबिका की हत्या भी की जा चुकी है.

पाकुड़ जिला के रामचंद्रपुर के रहनेवाले रिनॉय पहाड़िया के साथ हुए वारदातों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सायनारा खातून नाम की महिला ने रिनॉय पहाड़िया के साथ योजनाबद्ध तरीके से दोस्ती की और पहाड़िया रीति से शादी का प्रस्ताव दिया.शादी की स्वीकृति के बाद सायनारा खातून ने उसपर धर्मांतरण का दबाव डाला,निकाह के लिए गलत तरीके से दबाव डाला और फिर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए.
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं विरोध करने पर रिनॉय पहाड़िया को जबरन प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव डालते हुए मारपीट भी की गई.

प्रदीप वर्मा ने कहा कि रिनॉय द्वारा जब थाना में इसकी शिकायत की जाती है तो उसे डांटकर भगा दिया जाता है और जब उसके बाद रिनॉय एसपी पाकुड़ से शिकायत करते हैं तो आज तक कोई कार्रवाई नहीं होती है.
उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि धर्मांतरण कराने वाले तत्वों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है.

प्रदीप वर्मा ने कहा कि आदिवासी की पहचान अस्तित्व उनके धर्म और संस्कृति से जुड़ा है लेकिन आज राज्य में जबरन धर्मांतरण को रोकने केलिए कठोर कानून के होते हुए भी हेमंत सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है.
आज संथाल परगना के साहेबगंज,पाकुड़,आदि जिलों की स्थिति भयावह है.समुदाय विशेष के लोगों द्वारा दूसरी,तीसरी पत्नी बनाकर आदिवासी लड़कियों की जमीन हड़प कर उनकी हत्या की जा रही है.गौ तस्करों के बढ़ते मनोबल पर वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से राज्य की सीमा सटी होने के कारण संथाल परगना गो तस्करी का कोरिडोर बन गया है.गो तस्करों को हेमंत सरकार का संरक्षण प्राप्त है गो तस्करी की कमाई में राज्य के सत्ताधारियों की हिस्सेदारी है.सत्ताधारी गो तस्करी में शामिल भी हैं.
उन्होंने कहा कि गौ तस्करों द्वारा दारोगा संध्या टोपनो की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई.मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे सांसद पर ही मुकदमा करा दे रहे. पिछले दिनों सांसद निशिकांत दुबे ने मोहनपुर थाना में अफरोज और मुस्ताक को पकड़कर सुपुर्द किया लेकिन गो तस्करों पर कारवाई सुनिश्चित करने के बजाय पुलिस ने दोनों आरोपियों को भागते हुए दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर उल्टा सांसद दुबे पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया.
उन्होंने कहा कि ईडी ने संथाल परगना में पत्थर,खनिज की तस्करी की तरह गो तस्करी के मामले को भी संज्ञान में लिया है.हजारों करोड़ के उजागर भ्रष्टाचार की तरह ही गो तस्करी से संबंधित बड़े मामले भी उजागर होंगे
उन्होंने ईडी से पोड़ैयाहाट,सरैयाहाट,पाकुड़ ,दुमका के गो तस्करी मामलों के साथ मोहनपुर थाना में दर्ज मामले को भी संज्ञान में लेकर जांच करने की मांग की. सत्ता पक्ष के लोगों का कहना है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है.इसलिए इस तरह के आरोप समय-समय पर लगाए जाते हैं.प्रशासन इन तमाम संवेदनशील मुद्दों पर सजग रहता है.

Related Posts

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

February 3, 2026
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया
झारखंड

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

February 2, 2026
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
झारखंड

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

February 1, 2026
केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
झारखंड

केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

February 1, 2026
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

February 1, 2026
Load More

Recent News

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

by postnext

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

by postnext
February 1, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.