*दिल्ली में शराब घोटाला को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ, जानिए वजह*

दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार शराब घोटाला को लेकर शक के दायरे में है. एक-एक कर कई लोग हंसते चले जा रहे हैं सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया पिछले फरवरी से इसी मामले में जेल में है. राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी इसमें फंसे हुए हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने उन्हें भी समन भेजा है. प्रवर्तन निदेशालय उनसे दो नवंबर को पूछताछ करेगी आबकारी नीति और इससे संबंधित घोटाला यानी शराब घोटाला के संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी.
आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस मामले में सबसे पहले पकड़ा गया. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने 338 करोड़ रुपए के इस शराब घोटाला में आंशिक रूप से इसे सत्यापित किया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इसलिए याचिका खारिज की जा रही है और प्रवर्तन निदेशालय को कहा है कि 6 से 8 महीने के अंदर इस मामले को निष्पादित करे.
भाजपा नेताओं ने कहा है कि वे लोग इस मामले में पहले से ही कहते रहे हैं कि दिल्ली सरकार में शराब का ठेका पट्टा के धंधे में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के , ताजा आदेश से पता चलता है कि उन लोगों का आरोप सही है. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार इस मामले में पूरी तरह से संलिप्त है. उधर आम आदमी पार्टी के नेता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद कानूनी पहलू की समीक्षा की जा रही है.













