• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को PM मोदी का संदेश।

July 3, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
न्यूज डेस्क : इस साल पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा पर गए हैं। यात्रा मार्ग पर बड़े इंतजाम किए गए हैं।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं के नाम पत्र लिखा है।पत्र में कहा कि जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा में सम्मिलित होना, अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य होता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन हुई प्रथम पूजा के साथ ही भक्तों के लिए बाबा बर्फानी के दर्शन का क्रम शुरू हो जाता है। देश के कोने-कोने में श्रद्धालु इस पावन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए तत्पर रहते हैं। हर वर्ष बाबा बर्फानी के प्रत्यक्ष दर्शन का यह अवसर, लाखों शिवभक्तों के लिए जीवन का एक अत्यंत शुभ और अविस्मरणीय अनुभव होता है। मैं इस वर्ष, यात्रा के इस अवसर पर आप सभी शिवभक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
बाबा अमरनाथ के दर्शन की यह यात्रा, भारत की आध्यात्मिक यात्रा परंपरा का एक शाश्वत अध्याय है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष पूरे विश्व से सनातन संस्कृति को मानने वाले लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। अलग-अलग प्रांतों से, अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले और विविध परंपराओं को मानने वाले लोग, महादेव के दर्शन का संकल्प लेकर इस यात्रा को पूरा करते हैं।

पीएम मोदी पत्र में और क्या लिखा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में कहा कि बीते कई दशकों से, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर सरकार बहुत कुशलता और सेवा भाव से यात्रा का प्रबंधन करते आ रहे हैं। इसके साथ ही, यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने में हमारे प्रशासन और सुरक्षाबलों की भी बहुत बड़ी भूमिका रहती है। इस वर्ष भी हजारों साथी इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मैं इस अवसर पर भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े चिकित्सकों और कर्मियों, प्रशासन के अधिकारियों, सफाई मित्रों तथा मठों की सेवा में जुड़े हर साथी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। इन दो महीनों के दौरान, बाबा बर्फानी के पवित्र धाम में भारत की विविधता में एकता का अद्भुत स्वरूप भी देखने को मिलता है।

बाबा बर्फानी के धाम की यह यात्रा, हमें जम्मू-कश्मीर के आतिथ्य भाव और देशभर से आए भक्तों के समर्पण का भी दर्शन कराती है। यात्रा के हर आयोजन में, जम्मू-कश्मीर के हजारों स्थानीय नागरिक श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले असंख्य भक्त भी, पवित्र गुफा यात्रा मार्गों पर भंडारों और लंगरों का संचालन करते हैं। निःस्वार्थ सेवा की यह भावना, हमारी सनातन संस्कृति और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के आदर्श की सजीव अभिव्यक्ति है।

अमरनाथ यात्रियों के लिए 5 संकल्प क्या हैं:-

पहला संकल्प – हम अमरनाथ यात्रा के दौरान स्वच्छता के नियमों का पालन करें और पूरे यात्रा मार्ग में स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें।
दूसरा संकल्प – हम प्रशासन के सभी आदेशों, यातायात के नियमों और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें। यात्रा के दौरान बारिश की वजह से फिसलन और ठंड का विशेष ध्यान रखें।
तीसरा संकल्प – हम ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना से यात्रा के खर्चों का कम से कम 10 प्रतिशत उपयोग स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करें। इससे जम्मू-कश्मीर के परिवारों और युवाओं की आजीविका को भी बल मिलेगा।
चौथा संकल्प – हम बाबा अमरनाथ यात्रा के समापन दिवस, अर्थात रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई या बहन को एक पौधा भेंट करें और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाएं।
पांचवां संकल्प – हम राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पूरे वर्ष अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। मुझे विश्वास है कि बाबा अमरनाथ की दर्शन यात्रा, सनातन धर्म की आस्था, भारत की सांस्कृतिक एकता और सेवा की परंपरा का एक भव्य महोत्सव बनकर पूर्ण होगी।
उन्होंने कहा कि मेरी कामना है, बाबा अमरनाथ की असीम कृपा हम सभी पर बनी रहे। आपकी यात्रा सुरक्षित हो, मंगलमय हो और आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना तथा नई आध्यात्मिक शक्ति का संचार हो।
बाबा बर्फानी हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित बनाएं, ताकि हम मिलकर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध कर सकें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभकामना संदेश से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा के दौरान सभी तरह के प्रबंध किए गए हैं। सर के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
#Amarnathyatra #PMModi

Related Posts

SBU के DG प्रो गोपाल पाठक को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जानिए क्यों ?
Breaking

SBU के DG प्रो गोपाल पाठक को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जानिए क्यों ?

July 3, 2026
14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मुख्य परीक्षा के बारे में जानिए
Breaking

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मुख्य परीक्षा के बारे में जानिए

July 3, 2026
RIMS 2 को कैबिनेट से मिली मंजूरी तो इरफ़ान अंसारी खुश हुए, जानिए क्या किया ?
Breaking

RIMS 2 को कैबिनेट से मिली मंजूरी तो इरफ़ान अंसारी खुश हुए, जानिए क्या किया ?

July 2, 2026
पटना में मेट्रो रेल परियोजना का विस्तार,मलाही पकड़ी स्टेशन का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन।
Breaking

पटना में मेट्रो रेल परियोजना का विस्तार,मलाही पकड़ी स्टेशन का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन।

July 2, 2026
पारा शिक्षकों के पक्ष में झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन का है मामला।
Breaking

पारा शिक्षकों के पक्ष में झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन का है मामला।

July 2, 2026
RJD नेता का गोरख धंधा उजागर, शराब फैक्ट्री में यह सब चल रहा था, जेल भेजे गए।
Breaking

RJD नेता का गोरख धंधा उजागर, शराब फैक्ट्री में यह सब चल रहा था, जेल भेजे गए।

July 2, 2026
Load More
PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.