पटना: बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो ट्रेन सेवा का विस्तार हुआ है। इससे पूर्वी पटना के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन कर पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के विस्तार का शुभारंभ किया। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा हेतु पटना मेट्रो प्री-पेड स्मार्ट कार्ड का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहें। इन लोगों ने मेट्रो ट्रेन के सफर का आनंद भी उठाया।
सरकार के अनुसार मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन के शुरू होने से पूर्वी पटना के लाखों नागरिकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की नई सुविधा मिलेगी। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से यातायात का दबाव कम होगा, यात्रा का समय बचेगा और प्रदूषण नियंत्रण को भी मजबूती मिलेगी।
#PatnaMetro #Patna #NewBihar #विकसित_भारत #समृद्ध_बिहार #UrbanDevelopment






