• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

सोरेन परिवार क्यों कसता जा रहा है कानून का शिकंजा जानिए

September 27, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए पांचवां समन भेजा है. ईडी ने अब उन्हें चार अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.इससे पहले ईडी की ओर से चार बार समन भेजा ् गया,लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए .बता दें कि सबसे पहले मुख्यमंत्री को ईडी ने 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था. इससे यह कहा जा सकता है कि सोरेन परिवार में कानून का शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है . चौथा सामान 23 सितंबर को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचने के लिए था. उस दिन भी वह पहले की तरह संदेशवाहक के माध्यम से पत्र भिजवा दिए.

*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किस मामले में ईडी की ओर से भेजा जा रहा समन*

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम सोरेन को पांचवां समन जारी किया है. ईडी ने सीएम को जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए 4 अक्टूबर को बुलाया है.कई कारणों का हवाला देते हुए हेमंत 4 समन के बाद भी ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे. जिसके बाद ईडी ने 5 वां समन जारी किया है. इससे पहले 23 सितंबर को हेमंत सोरेन ने ईडी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया था कि जब तक झारखंड हाईकोर्ट समन को रद्द करने के लिए दायर उनकी याचिका पर अपना फैसला नहीं सुना देता, तब तक समन पर रोक लगाई जाए.

*4 बार समन पर भी हाजिर नहीं हुए हेमंत सोरेन*

इससे पहले ईडी ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में जब चौथा समन भेजा तो पूछताछ के लिए पेश होने के बजाय उन्होंने अपने सचिवालय के एक कर्मी सूरज को ED के ऑफिस पत्र लेकर पहुंचा.सचिवालय का वह कर्मी ED के दफ्तर में चिट्ठी लेकर पंहुचा जिसमे हेमंत सोरेन ने पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय से कुछ और समय की मांग की.

*शिबू सोरेन लोकपाल मामला: दिल्ली हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित*

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन पर भारत के लोकपाल की जांच से जुड़े मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. बता दें कि यह केस शिबू सोरेन की ओर से कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने से जुड़ा है.इस मामले में भारत के लोकपाल की ओर से जांच की कार्यवाही शुरू की गई थी और जिसके खिलाफ सोरेन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी.अदालत ने पूर्व में इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ भारत के लोकपाल की ओर से शुरू की गयी कार्यवाही पर रोक लगा दी थी. फिलहाल यह रोक कोर्ट का फैसला आने तक बरकरार है.

*कब का है मामला*

शिबू सोरेन और उनके परिजनों के नाम पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकपाल के समक्ष 5 अगस्त 2020 को दायर की गयी थी. इसमें कहा गया था कि सोरेन और उनके परिजनों ने झारखंड के सरकारी खजाने का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से अर्जित राशि से अनेक संपत्तियां बनायी हैं.इनमें कई बेनामी आवासीय और कमर्शियल परिसंपत्तियां भी हैं. इस शिकायत पर सुनवाई करते हुए लोकपाल की फुल बेंच ने 15 सितंबर, 2020 को सीबीआई को लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 की धारा 20 (1) (ए) के तहत मामले में पीई (प्रीलिमिनरी इन्क्वायरी) दर्ज कर छह महीने में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था.सीबीआई ने मामले की जांच के बाद मार्च, 2021 और उसके बाद 1 जुलाई, 2021 को सोरेन परिवार की संपत्ति का पूरा ब्यौरा और उनके आयकर रिटर्न पर लोकपाल को रिपोर्ट सौंपी थी. इसके आधार पर लोकपाल ने शिबू सोरेन और परिवार के सदस्यों को नोटिस भेजकर उनका पक्ष मांगा था.बहरहाल, राजनीति की समझ रखने वाले बुद्धिजीवियों का कहना है कि सोरेन परिवार पर संकट के बादल छा रहे हैं.इस मामले में भाजपा भी हमलावर है. झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी तरह से बचाव की मुद्रा में है. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे कहते हैं कि जनता सब देख रही है कि किस प्रकार से एक मजबूत और जनकल्याणकारी सरकार को परेशान किया जा रहा है . भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का कथित रूप से दुरुपयोग कर रही है.इधर भाजपा का जवाब दिया है कि भ्रष्टाचार करने वाले को मोदी सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. भ्रष्टाचार अपने वाले राजनेता या नौकरशाह बख्शे नहीं जाएंगे.(करिश्मा)

Related Posts

करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बयान, इस्तीफा नहीं दूंगी
Uncategorized

करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बयान, इस्तीफा नहीं दूंगी

May 5, 2026
MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला
झारखंड

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

May 4, 2026
अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें
झारखंड

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

May 3, 2026
धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त
झारखंड

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

May 2, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

May 1, 2026
चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई
झारखंड

चुनाव खत्म होते ही गैस की कीमत, जानिए किस गैस के मूल्य में वृद्धि हुई

May 1, 2026
Load More

Recent News

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

by postnext

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने आखिरकार सभी JAC टॉपर्स को 1-1 लाख देने की घोषणा की, PostNxt को मिला श्रेय

by postnext
April 30, 2026

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

ICSE की 10 वीं की परीक्षा में कोल्हान का दबदबा, रांची का भी अच्छा प्रदर्शन

by postnext
April 30, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.