
पाकुड़- जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के लहट्टी रोड पर स्थित एक निजी विद्यालय के छात्रावास के 100 बच्चे विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़ गए.इन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.बताया गया कि बीती रात स्कूल के छात्रावास में भोजन बनाने के दौरान भोजन में छिपकली गिर गयी थी और वही भोजन बच्चों ने खा लिया.उसके बाद बच्चे बीमार पड़ने लगे .
बताया जा रहा है कि एक घंटे के अंदर सभी बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी.स्कूल के छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई.शिक्षकों ने 60 बच्चों को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल मे भर्ती कराया.शेष 40 बच्चों को पाकुड़िया अस्पताल में भर्ती कराया गया.उधर घटना की सूचना मिलते सिविल सर्जन पाकुड़िया अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे. कई डाॅक्टरों की टीम अस्पताल पहुंच कर सभी बच्चों का इलाज करने लगे हैं.इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, थानेदार अभिषेक राय समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.कुछ बच्चे तो स्वस्थ हो गये हैं.(DESK)













