न्यूज डेस्क : यह महत्वपूर्ण परन्तु दुखद ख़बर है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन हो गया है। इससे शोक की लहर फैल गई है।
मालूम हो कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे हैं।बीते दिनों प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा के बीच खटपट की खबरें आई थीं।उनको बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
सिविल सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है। अब यह प्वाइजनिंग किस कारण हुआ, क्या उसको फुड प्वाइजनिंग हुआ या फिर उन्होंने किसी चीज का सेवन किया, इसका पता नहीं।ये सभी बातें जांच का विषय है। रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पड़े थे। पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल से शव को घर ले जाया जाएगा है।
प्रतीक यादव का अखिलेश यादव के साथ रिश्ता क्या था
प्रतीक यादव की उम्र करीब 38 साल थी. वह भाई अखिलेश की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा राजनीतिक रूप बेहद एक्टिव हैं।वह भाजपा की तेजतर्रार नेता हैं। दोनों की शादी 2011 में हुई और दोनों की एक बेटी भी है। जानकारी के अनुसार प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का असली कारण सामने आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 5:30 बजे उनको अस्पताल लाया गया। पर उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी।
समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का रिश्ता बहुत अच्छा था।अखिलेश अपने छोटे भाई को बहुत प्यार करते थे।प्रतीक यादव दिवंगत मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता गुप्ता के बेटे थे।मुलायम सिंह ने 2003 में औपचारिक तौर पर साधना गुप्ता के साथ शादी की थी।प्रतीक का जन्म 1988 का बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव अपने घर के किचन में वह सुबह करीब चार बजे से अचेत अवस्था में पड़े थे फिर घर पर ही डॉक्टर को बुलाया गया लेकिन, उनकी मौत हो चुकी थी।फिर उनको अस्पताल लाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। सूत्र बताते हैं कि प्रतीक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
#Pratikyadav #AkhileshYadav












