न्यूज डेस्क: यह बहुत बड़ी ख़बर है।आज से सोना और चांदी खरीदना और महंगा हो गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दिया है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार, सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 10% कर दिया गया है।
इसके अलावा इन पर 5% का कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (AIDC) भी लागू रहेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि प्रभावी आयात शुल्क अब 6% से बढ़कर सीधा 15% हो गया है। आइए समझते हैं कि सरकार के इस फैसले से प्रति ग्राम सोने की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।
जानिए 24K गोल्ड के दाम पर क्या हुआ असर
अगर मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से गणना करें तो 24K गोल्ड (99.9% प्योरिटी) का रेट करीब ₹15,207 प्रति ग्राम है। पहले इस पर 6% के हिसाब से लगभग ₹912 इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी, लेकिन अब 15% ड्यूटी के बाद यह बढ़कर करीब ₹2,281 प्रति ग्राम पहुंच सकती है। यानी सिर्फ ड्यूटी बढ़ने से ही 24K गोल्ड लगभग ₹1,369 प्रति ग्राम महंगा पड़ सकता है।

24 कैरेट सोना (99.9% शुद्धता) : अनुमानित कीमत- ₹15,207 प्रति ग्राम
गणना राशि
पुरानी इंपोर्ट ड्यूटी @6% ₹912
नई इंपोर्ट ड्यूटी @15% ₹2,281
ड्यूटी बढ़ने के बाद अतिरिक्त बोझ ₹1,369 प्रति ग्राम
22K गोल्ड के दाम पर असर
इसी तरह 22K गोल्ड (91.6% प्योरिटी) का मौजूदा रेट करीब ₹13,965 प्रति ग्राम है। पुराने सिस्टम में इस पर लगभग ₹838 ड्यूटी लगती थी, जबकि नए रेट के बाद यह करीब ₹2,095 तक पहुंच सकती है। यानी 22K गोल्ड की कीमत में लगभग ₹1,257 प्रति ग्राम का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है।
22 कैरेट सोना (91.6% शुद्धता): अनुमानित कीमत- ₹13,965 प्रति ग्राम
गणना राशि
पुरानी इंपोर्ट ड्यूटी @6% ₹838
नई इंपोर्ट ड्यूटी @15% ₹2,095
ड्यूटी बढ़ने के बाद अतिरिक्त बोझ ₹1,257 प्रति ग्राम
चांदी की कीमत पर क्या असर होगा?
चांदी पर भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का सीधा असर पड़ेगा और इसकी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, इसलिए ड्यूटी बढ़ते ही imported silver महंगी हो जाएगी। आइए समझते हैं कि चांदी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।
सिल्वर प्राइस कैलकुलेशन: अनुमानित कीमत- ₹2,74,900/kg
गणना राशि
पुरानी इंपोर्ट ड्यूटी @6% ₹16,494
नई इंपोर्ट ड्यूटी @15% ₹41,235
ड्यूटी बढ़ने के बाद अतिरिक्त बोझ ₹24,741 प्रति किलो
प्रति ग्राम असर
गणना राशि
मौजूदा रेट ₹274.9 प्रति ग्राम
अतिरिक्त असर लगभग ₹24.7 प्रति ग्राम
यानी चांदी करीब ₹25 प्रति ग्राम महंगी पड़ सकती है।
शादियों के सीजन में बजट बढ़ेगा
सर्राफा कारोबारी का कहना है कि इस फैसले का सबसे ज्यादा असर ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। शादी-ब्याह के इस सीजन में सोने की कीमतों में यह उछाल लोगों का बजट बिगाड़ सकता है। अगर कोई ग्राहक 10 ग्राम 24K गोल्ड खरीदता है तो उसे सिर्फ ड्यूटी बढ़ने की वजह से करीब ₹13,000 से ज्यादा अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।
भारत सरकार का उद्देश्य गोल्ड इंपोर्ट कम करना और ट्रेड डेफिसिट को नियंत्रित करना माना जा रहा है। भारत दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड इंपोर्टर्स में शामिल है और बड़ी मात्रा में सोना विदेशों से मंगाया जाता है। ऐसे में ड्यूटी बढ़ाकर सरकार आयात पर निर्भरता कम करना चाहती है।
#Goldandsilver












