न्यूज डेस्क: यह महत्वपूर्ण समाचार है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।शंघाई (चीन) में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-2 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की महिला रिकर्व टीम ने देश को गौरवान्वित किया है।
झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी के साथ अंकिता भगत एवं कुमकुम अनिल मोहोद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेज़बान चीन को हराकर पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।
आप सभी की मेहनत, समर्पण और अदम्य प्रतिभा देश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। भारत की नारी शक्ति निरंतर विश्व मंच पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।












