रांची: यह महत्वपूर्ण समाचार है।यूनिफेस्ट फैमिली द्वारा अपने 13वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मिलनी’ का आयोजन 3 मई को किया जाएगा। इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में संगीत नाटक अकादमी, भारत सरकार की अध्यक्षा डॉ. संध्या पुरेचा की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। वर्तमान में कनाडा निवासी एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सैमसन डेविड इस कार्यक्रम के पुरोधा माने जाते हैं।
यूनिफेस्ट फैमिली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, नृत्य एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रतिभागियों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर प्रो. गोपाल पाठक अपने प्रेरणादायी विचारों से युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे एवं शिक्षा, संस्कृति और समाज के बीच समन्वय के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने यूनिफेस्ट फैमिली के इस आयोजन में विवि के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।
#SBU #UnifestFamily





