• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह SBU में उत्सव की तरह मना

November 17, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: झारखंड 25 साल का हो गया है।सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची के फाइन आर्ट्स विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संयुक्त तत्वावधान में 25 वां झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार, छात्र, संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और आमंत्रित अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में शोभायात्रा से हुई, जिसमें विवि के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने झारखंड की जनजातीय पहचान को दर्शाते पारंपरिक वाद्ययंत्र, सांस्कृतिक प्रतीक और बैनर का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आधिकारिक न्यूज़लेटर Pulse@SBU का पुनः शुभारंभ माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक तथा कुलपति प्रो. सी. जगनाथन द्वारा किया गया। यह पुनर्प्रकाशन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों को सुदृढ़ रूप से प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

अपने  संबोधन में प्रो. गोपाल पाठक ने झारखंड की सांस्कृतिक समृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य की प्रगति में शिक्षा-व्यवस्था का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और जनजातीय समाज में उनके अमर योगदान का उल्लेख करते हुए युवाओं को उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में झारखंड की कला, लोक परंपरा और सांस्कृतिक भावनाओं का सुंदर समायोजन देखने को मिला।

– झारखंड राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित वीडियो प्रस्तुति

– “धैं-धैं रे धैं हमारा छोटा नागपुर” गीत की प्रस्तुति

– “लाइफ इन झारखंड” पर वीडियो, जिसमें जनजातीय जीवन, परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता दर्शाई गई

– “मोर सुंदर झारखंड रे” पर मनमोहक नृत्य

– प्रसिद्ध मुरमा मेला का दृश्यात्मक प्रदर्शन

– “बेरा उगेला अँधेरा छटे ला” पर ऊर्जावान लोकनृत्य

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिरसा मुंडा पर आधारित प्रभावशाली नाटक रहा, जिसमें उनके साहस, बलिदान और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आदिवासी आंदोलन में उनके नेतृत्व को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया।

समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विवि के माननीय प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Related Posts

BJP के दो दिनों में 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा,16 तक 519 की हो जाएगी घोषणा
झारखंड

BJP के दो दिनों में 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा,16 तक 519 की हो जाएगी घोषणा

December 14, 2025
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में दो जवान जख्मी, रांची लाए गए
अपराध

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में दो जवान जख्मी, रांची लाए गए

December 14, 2025
रांची प्रेस क्लब चुनाव का रिजल्ट, नई टीम के बारे में जानिए
झारखंड

रांची प्रेस क्लब चुनाव का रिजल्ट, नई टीम के बारे में जानिए

December 13, 2025
IndiGo की फ्लाइट की रांची एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला।
झारखंड

IndiGo की फ्लाइट की रांची एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला।

December 13, 2025
राजधानी रांची के लिए वरदान साबित होगा यह फ्लाईओवर, जानिए विस्तार से
झारखंड

राजधानी रांची के लिए वरदान साबित होगा यह फ्लाईओवर, जानिए विस्तार से

December 13, 2025
झारखंड में भाजपा का अध्यक्ष चुनना बड़ी चुन्नौती, तेज तर्रार नेतृत्व की जरूरत
झारखंड

झारखंड में भाजपा का अध्यक्ष चुनना बड़ी चुन्नौती, तेज तर्रार नेतृत्व की जरूरत

December 13, 2025
Load More

Recent News

BJP के दो दिनों में 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा,16 तक 519 की हो जाएगी घोषणा

BJP के दो दिनों में 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा,16 तक 519 की हो जाएगी घोषणा

by postnext

ED की कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, जानिए पूरा मामला

ED की कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, जानिए पूरा मामला

by postnext
December 13, 2025

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

BJP के दो दिनों में 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा,16 तक 519 की हो जाएगी घोषणा

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में दो जवान जख्मी, रांची लाए गए

रांची प्रेस क्लब चुनाव का रिजल्ट, नई टीम के बारे में जानिए

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.